Bigg Boss 18 में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, नोट कर लें डेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2024 9:06 AM
Bigg Boss 18
Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का प्रोमो आउट हो चुका है और इसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. प्रोमो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रोमो में क्या खास है, आपको बताते हैं.
Bigg Boss 18 First Promo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कुछ समय पहले ही बिग बॉस 18 का प्रोमो शूट किया था. अब ये प्रोमो दर्शकों के सामन आ गया है. बिग बॉस 18 का पहला टीजर देखकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे. 10 सेकंड की क्लिप रोमांच से भरपूर है और इसमें आप भाईजान की आवाज सुनेंगे. इस प्रोमो वीडियो में क्या-क्या खास है, आपको हम बताते हैं.
बिग बॉस 18 के पहले प्रोमो में क्या है खास
बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी कर दिया है. प्रोमो में सलमान की आवाज आती है, जिसके वो कहते हैं, “बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर. अब होगा टाइम का तांडव.” वीडियो में घड़ी के कांटे और नंबर्स घूम रहे हैं और उसमें बीच में बिग बॉस की आंख दिखती है. बादलों के बीच से बादल भी चमक रहे हैं. प्रोमो काफी ज्यादा रोमांचक लग रहा है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, होगी एंटरटेनमेंट की पूरी इच्छा जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट. क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार हैं?
बिग बॉस 18 के शुरू होने की तारीख
बिग बॉस 18 के प्रोमो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, चलो 2-3 महीने का मनोरंजन तय है. वेटिंग. एक यूजर ने लिखा, सलमान खान फिर से वापस आ गए हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, इतना इंतजार किया अब आखिरकार टीजर आ गया. एक यूजर ने लिखा, वाह ! वाह ! तांडव का इंतजार नहीं कर सकता. वहीं, प्रोमो में ये नहीं बताया गया कि शो किस दिन से शुरू हो रहा है. इस बीच एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा कि शो किस दिन लॉन्च होगा. खबरी के अनुसार, बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर हो सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.
Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…
Also Read-Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










