Bigg Boss 20 Winner Material: सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर मेटेरियल, पहले भी लगा चुका है जीत की हैट्रिक

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान और कुशाल तंवर, फोटो- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. सलमान ने गुल्लू का स्वागत करते हुए उन्हें सीधे 'विनर मेटेरियल' बता दिया. गुल्लू इससे पहले रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला X6 जैसे रियलिटी शोज जीत चुके हैं. अब बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री के बाद फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या वह जीत की हैट्रिक के बाद चौथी बड़ी ट्रॉफी भी अपने नाम कर पाएंगे.

विज्ञापन

बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है और सलमान खान के इस सीजन में 15 स्टार्स ने घर के अंदर एंट्री की. जिसमें कनिका मान,आसिफ खान, काजी तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहिद खान, लव गिल, मैरी कॉम, युंग डीएसए, तन्मय सिंह, अर्शिफा खान, अमन गांधी, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, उदिति सिंह, रीति तिवारी और माही विज पॉपुलर नाम है. हालांकि सलमान खान ने एक शख्स को ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही विनर मेटेरियल कह दिया.

विज्ञापन

सलमान खान ने कुशाल तंवर को बताया विनर मेटेरियल

दरअसल कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने जैसे ही बिग बॉस 20 के मंच पर एंट्री ली. सलमान ने उनका वेलकम किया और कहा कि ये है विनर मेटेरियल. भाईजान ने आघे कहा, क्योंकि पिछले तीन शोज से ये जीतता आ रहा है. इसके बाद गुल्लू ने कहा कि उससे पहले बहुत ज्यादा हार लिया जिंदगी में... अब जीतने का मौका मिला है, पीछे क्यों हटें. फिर सलमान कहते हैं, ''हार के बाद ही जीत होती है, सुना है ना, वैसे किसने कहा था ये.''

कौन हैं कुशाल तंवर, जिन्होंने जीत की लगाई है हैट्रिक

  • कुशाल तंवर, जिन्हें फैंस गुल्लू के नाम से जानते हैं, रियलिटी टीवी की दुनिया में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं. गुरुग्राम से आने वाले कंटेंट क्रिएटर गुल्लू को सबसे पहले रोडीज डबल क्रॉस में पहचान मिली. इस शो में वह एल्विश यादव की गैंग का हिस्सा बने थे. हालांकि शुरुआत में उन्हें शो से बाहर होना पड़ा, लेकिन वाइल्डकार्ड के तौर पर उन्होंने दोबारा एंट्री ली और फिर ऐसा कमबैक किया कि की ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये की इनामी राशि और एक बाइक अपने नाम कर लिया.
  • गुल्लू की रियलिटी शो वाली जीत का सिलसिला रोडीज के बाद भी जारी रहा. साल 2026 में उन्होंने स्प्लिट्सविला X6: प्यार या पैसा में हिस्सा लिया. शो के दौरान उनकी काइरा अनु के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा और धीरे-धीरे यह जोड़ी शो की सबसे मजबूत जोड़ियों में शामिल हो गई.आखिरकार गुल्लू और काइरा अनु ने स्प्लिट्सविला X6 का खिताब भी अपने नाम कर लिया. दोनों ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की इनामी राशि जीती. इस तरह गुल्लू ने लगातार दो बड़े रियलिटी शो जीतकर टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है.
  • इसके अलावा वह मां है ना शो के भी विनर रह चुके हैं. शो जीटीवी पर आता था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola