Sampoorna TV Serial: एंटरटेनमेंट नहीं सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डालता है टीवी शो संपूर्णा! हर महिला से करेगी रिलेट

स्टारप्लस का नया शो ‘संपूर्णा’. फोटो- इंस्टाग्राम
Sampoorna TV Serial: स्टार प्लस का नया शो ‘संपूर्णा’ सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि महिलाओं की जिंदगी और सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से दिखाता है. जानें क्यों यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है.
टीवी सीरीयल – संपूर्णा
रेटिंग – 3.5*
Sampoorna TV Serial: टीवी पर अक्सर ऐसे शो आते हैं जो महज ड्रामा और एंटरटेनमेंट पर टिके होते हैं. लेकिन स्टार प्लस का नया शो ‘संपूर्णा’ इस परंपरा को तोड़ता है. यह शो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं की जिंदगी और सामाजिक मुद्दों को ईमानदारी से सामने रखता है. ऐसे में आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.
हर महिला की कहानी है ‘संपूर्णा’
शो की कहानी आज की महिला से गहराई से जुड़ती है. इसमें मित्ती और नैना जैसे किरदारों के जरिए समाज की असल चुनौतियां, पारिवारिक रिश्तों की पेचीदगियां और जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है. यही कारण है कि यह शो सिर्फ ड्रामा नहीं बल्कि एक रियलिटी चेक जैसा लगता है.
एंटरटेनमेंट और संदेश का सही संतुलन
‘संपूर्णा’ उन चुनिंदा टीवी शोज में से है जो एंटरटेनमेंट और संदेश के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है. इसकी कहानी, प्रेजेंटेशन और ट्रेलर की ताकत इसे बाकी शोज से बिल्कुल अलग खड़ा करती है. दर्शक इसे देखकर महसूस करते हैं कि टीवी पर भी ऐसा कंटेंट आ सकता है जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर दे.
क्यों देखें ‘संपूर्णा’?
- यह शो महिलाओं के जीवन की असल मुश्किलों को बिना लाग-लपेट के दिखाता है.
- समाज के छिपे हुए पहलुओं को सामने लाता है.
- केवल एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि प्रभावशाली मैसेज भी देता है.
कहना गलत नहीं होगा कि ‘संपूर्णा’ टीवी ड्रामों के लिए एक नया मुकाम तय कर रहा है. यह शो दर्शकों को न केवल बांधकर रखता है बल्कि उनके दिल और दिमाग पर गहरा असर छोड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










