अरशद वारसी के प्रभास को जोकर कहने के बाद SS Rajamouli का वीडियो हुआ वायरल, डायरेक्टर ने कहा ‘ऋतिक रोशन प्रभास के मुकाबले कुछ नहीं…

Updated:
विज्ञापन
अरशद वारसी के प्रभास को जोकर कहने के बाद SS Rajamouli का वीडियो हुआ वायरल, डायरेक्टर ने कहा ‘ऋतिक रोशन प्रभास के मुकाबले कुछ नहीं…

SS Rajamouli: अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में कल्कि फिल्म पर होनेस्ट रिव्यू देते हुए प्रभास को जोकर कहा था. जिसके बाद एसएस राजामौली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ऋतिक रोशन को प्रभास के मुकाबले कुछ भी नहीं कहते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

SS Rajamouli: अरशद वारसी ने हाल ही कल्कि एक्टर प्रभास के स्क्रीन प्रेजेंस पर बात करते हुए प्रभास को “जोकर” कहा था, जिसके बाद अब टॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच मामला कुछ ठीक नहीं चल रहा. एक तरफ छह कुछ फैंस ने अरशद वारसी को सपोर्ट किया, वहीं, प्रभास के फैंस ने अरशद वारसी की इस टिप्पणी की आलोचना की है. इसी बीच डायरेक्टर एसएस राजामौली का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था की रितिक रोशन प्रभास के मुकाबले कुछ भी नहीं है.

Also Read: Kalki 2898 AD देखकर अरशद वारसी ने प्रभास को कहा जोकर, बोले- मुझे फिल्म पसंद नहीं…

Also Read: OTT Adda: नेटफ्लिस की ये टॉप 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, आपके दिमाग को झकझोर कर रख देंगी

प्रभास की तुलना में ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं

एसएस राजामौली की है पुरानी वीडियो अब सोशल मीडिया पर टॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच एक जंग छेड चुकी है. दरअसल, राजामौली की यह वीडियो साल 2007 की फिल्म ‘बिल्ला’ के प्रमोशन के दौरान की है. जिसमें डायरेक्टर कह रहे हैं कि, “जब साल 2006 धूम 2 हिंदी में रिलीज हुई थी. मुझे दुख हुआ कि बॉलीवुड में अच्छी क्वालिटी क्यों मिल रही है. हमारे पास ऋतिक रोशन जैसे हीरो क्यों नहीं हैं. और आज, बिल्ला का गाना, पोस्टर और ट्रेलर देखने के बाद, अब मैं कहना चाहता हूं कि प्रभास की तुलना में ऋतिक रोशन कुछ भी नहीं हैं. तेलुगु सिनेमा बॉलीवुड से कहीं बेहतर हो गया है. और अब हम अंग्रेजी फिल्मों के बराबर हैं.” हालांकि, बाद में एक पब्लिक इंटरेक्शन के दौरान, राजामौली ने स्पष्ट किया था कि उनका इरादा ऋतिक रोशन का अनादर करने का नहीं था, बल्कि वह उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं.

अरशद वारसी ने प्रभास को कहा “जोकर”

अरशद वारसी ने बीते दिनों अनफिल्टर्ड विथ समदिश के पॉडकास्ट में फिल्म कल्कि 2898 एडी पर की होनेस्ट रिव्यू देते हुए कहा कि, “प्रभास, मैं वास्तव में दुखी हूं, वह क्यों था… वह एक जोकर की तरह था. क्यों? मैं मैड मैक्स देखना चाहता हूं. मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता हूं. तुमने उसको क्या बना दिया यार. ऐसा मुझे क्यों नहीं समझ में आता है.”

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola