गाना वायरल होते ही बिहार के लाल की खुली किस्मत, सोनू सूद से मुंबई में मुलाकात

अमरजीत जयकर का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी किस्मत बदल गई है. दरअसल गाना वायरल होने के बाद सोनू सूद ने अमरजीत से मुलाकात कर उन्हें अपने फिल्म में गाने का मौका दिया है.
बिहार के लाल अमरजीत जयकर का गाना सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. इसके बाद हर कोई अमरजीत के गाने की जमकर तारीफ कर रहा है. सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी अमरजीत के दीवाने हो गए है. साथ ही कई सितारों ने तो अमरजीत को मिलने का निमंत्रण भी दिया. वही निमंत्रण मिलने के बाद अमरजीत ने सबके पसंदीदा सोनू सूद के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया और मुंबई पहुंकर सोनू सूद से मुलाकात की.
सोनू सूद से मुलाकात के दौरान अमरजीत काफी खुश नजर आए. मालूम हो कि सोनू सूद ने अमरजीत से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने अमरजीत से एक बड़ा वादा भी किया. दरअसल सोनू सूद ने कहा है कि वह अमरजीत को फिल्म में गाने का मौका देंगे. बताया जा रहा है कि सोनू सूद के फिल्म फतेह में अमरजीत को गाने का मौका दिया गया है. इसके बाद कहा जा सकता है कि सोनू सूद से मिलते ही बिहार के लाल अमरजीत जयकर की किस्मत खुल गई है. गौरतलब है कि अमरजीत के गाने को सबसे पहले अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसके बाद लोगों को अमरजीत का गाना बेहद पसंद आया.
अभिनेत्री नीतू चंद्रा के अमरजीत के गाने का वायरल शेयर करने के बाद सोनू सूद ने भी अमरजीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था. साथ ही अमरजीत की जमकर तारीफ भी की और उन्होंने लिखा कि एक बिहारी सब पर भारी. इसके बाद बड़े-बड़े सितारों ने भी अमरजीत का वीडियो शेयर किया. बता दें कि अमरजीत बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले है और वह पढ़ाई में काफी कमजोर है. यहां तक कि वह दसवीं में फेल भी हो गए थे. जिस वजह से सभी इन्हें ताना मारते थे. लेकिन अब कहानी कुछ और ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




