सोनम कपूर ने ऑस्ट्रिया वेकेशन से शेयर की रोमांटिक फोटोज,पति आनंद आहूजा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

सोनम कपूर इन-दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मना रही है. एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. बता दें कि बेटे वायु के जन्म के बाद यह उनकी पहली छुट्टी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कुछ दिन पहले ही मां बनी है. एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. अब एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रिया से कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तसवीरों में अदाकारा को पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मनाते देखा जा सकता है. तसवीरों के साथ उन्होंने प्यारा सा नोट भी लिखा है.
पहली तस्वीर में सोनम आनंद आहूजा के गाल पर किस करती दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर अल्टौसी झील की सुंदरता दिखाती है और तीसरी तस्वीर ऑस्ट्रिया में उनके रिसॉर्ट को दिखाती है. सोनम ने तस्वीरों के साथ लिखा, “मेरे पति के साथ मॉर्निंग वॉक…पिछले कुछ महीनों में मैंने फील किया है कि मैं कितनी ज्यादा लकी हुं कि मुझे इतने अच्छे पति मिले है…धन्यवाद @anandahuja मेरी जरूरतों से ऊपर और मेरे स्वास्थ्य और खुशी के बारे में जुनूनी होने के नाते…मुझे पता था कि आप एक महान पिता होंगे, लेकिन आप समझ गए हैं कि एक अच्छा पिता होने के नाते आप सबसे अच्छे पति हो सकते हैं. मैं तुमसे प्यार करती हूं. #everydayphenomenal #vayusparents आपका हाथ पकड़कर चलने से बढ़कर कुछ नहीं है.”
सोनम की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद देते रहें, आजकल किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल है, जो हर चीज में दूसरे को पहले स्थान पर रखता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “चांद तुझसे जलन महसूस कर रहा है, क्यूंकि तेरी मनमोहक रोशनी चांदनी को छुपाती है, तू रानी है मेरे दिल की और मेरी मोहब्बत… मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.” एक अन्य यूजर ने दोनों कपल को आशीर्वाद देते हुए कहा, “आप दोनों पर दया और सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद.”
Also Read: पठान की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने इन बॉलीवुड एक्टर्स से लिये थे जिम टिप्स, फिर बहाया था जमकर पसीना
सोनम और आनंद ने मुंबई के एक अस्पताल में वायु का स्वागत किया. सोनम ने एक महीने से अधिक समय अपने मुंबई स्थित घर पर बिताया, जहां उन्होंने करवा चौथ भी सेलिब्रेट किया. सोनम ने पिछले साल अपनी अगली फिल्म ‘ब्लाइंड’ की शूटिंग पूरी की थी. फिल्म में वह एक नेत्रहीन महिला के रूप में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










