शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब भाई लव ने सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बेहतर होगा कि आप…
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Jun 2024 11:16 AM
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाएगी. हालांकि स्टार्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. अब एक्ट्रेस के भाई लव ने वेडिंग पर रिएक्ट किया है.
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी-द डायमंड बाजार में दिखाई दी थी. इसमें उनकी एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा था. अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करेंगी. 2022 की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने स्क्रीन शेयर किया था. तभी से फैंस क्यास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि स्टार्स ने इन रूमर्स पर आजतक रिएक्ट नहीं किया. उन्होंने सिर्फ यही कहा कि वे अच्छे दोस्त हैं.
सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने वेडिंग रूमर्स पर किया रिएक्ट
पिछले महीने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि वह शादी के बंधन में बंधने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने एचटी सिटी संग बात करते हुए वेडिंग रूमर्स पर बात की. उन्होंने कहा, “मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा. बेहतर होगा कि आप सोनाक्षी या दूसरे व्यक्ति तक पहुंचें. मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे इस मामले पर कुछ नहीं कहना है.”
Also Read- कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता
Also Read-जूनियर शॉटगन हैं सोनाक्षी सिन्हा, कभी वजन के लिए हुई ट्रॉल, आज करती है दमदार रोल
बेटी की जून में शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही थी ये बात
हीरामंडी अभिनेत्री के पिता ने भी जहीर इकबाल के साथ उनकी शादी की अफवाहों पर कमेंट किया. उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा, ”मैं अभी दिल्ली में हूं. चुनाव नतीजों के बाद, मैं यहां आया हूं. मैंने अपनी बेटी की प्लान्स के बारे में किसी से बात नहीं की है. तो आपका सवाल यह है कि क्या वह शादी कर रही है? इसका उत्तर यह है कि उन्होंने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है. मैं भी उतना ही जानता हूं, जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं. यदि वह मुझे बताती हैं, तो मैं और मेरी पत्नी कपल को अपना आशीर्वाद देंगे. हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें.”
शत्रुघ्न सिन्हा बोले-पता नहीं कब है शादी
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “हमें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है. वह कभी भी कोई गलत फैसला नहीं लेंगी. मैं यह कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा.” उन्होंने कहा, ”मुझसे मेरे करीबी लोग पूछ रहे हैं कि मुझे इस (कथित शादी) के बारे में जानकारी क्यों नहीं है, और मीडिया को इसकी जानकारी है.मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आजकल के बच्चे सहमति नहीं लेते मां-बाप से, सिर्फ सूचित करते हैं. हम सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










