ePaper

Singham Again: करण जौहर ने सिंघम अगेन की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिवाली पर मास एंटरटेनर…

Updated at : 09 Oct 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Singham Again: करण जौहर ने सिंघम अगेन की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिवाली पर मास एंटरटेनर…

Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे अबतक 138 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. अब करण जौहर ने एक्शन मूवी की सफलता पर बात की है.

विज्ञापन

Singham Again: रोहित शेट्टी और अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. ट्रेलर 24 घंटे में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी फिल्म ट्रेलर बन गया. रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन को केवल एक दिन में 138 मिलियन से अधिक बार देखा गया. जिसने आरआरआर, बाहुबली 2, पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब करण जौहर ने मूवी की सफलता पर बात की है.

सिंघम अगेन के ट्रेलर और फिल्म को करण जौहर ने बताया ब्लॉकबस्टर

करण जौहर ने सिंघम अगेन के ट्रेलर की जमकर तारीफ की और इसे मास एंटरटेनर बताया. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार भी हैं. मूवी दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल-भूलैया 3 के साथ होगा.

करण जौहर ने सिंघम अगेन के ट्रेलर को लेकर क्या कहा

करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, ”बधाई @itsrohitshetty और टीम… एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए क्या ब्लॉकबस्टर ट्रेलर है!!! यह दिवाली काफी खास होने वाली है…मास एंटरटेनर लोडिंग!!!” उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अजय देवगन ने दिल वाले इमोजी बनाए, इससे पहले आलिया ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा था, ”नेक्स्ट लेवल!!!!” सभी डायनामाइट को एक फ्रेम में देखें!!

सिंघम अगेन में ये स्टार निभाएगा विलेन का किरदार

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे. वहीं दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म रणवीर सिंह की सिम्बा, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को भी वापस लाती है और अर्जुन कपूर को खलनायक के रूप में पेश करती है. इस बार की कहानी में रामायण का नया ट्विस्ट भी रखा गया है. साथ ही कई दमदार डायलॉग है, जिसमें अजय देवगन कहते हैं, “गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले, पता चल जाएगा तेरा बाप कौन है.

Also Read- Singham Again Star Cast Fees: अजय देवगन की जेब में आई मोटी रकम, जानिए बाकी स्टार्स के हाथ लगे कितने करोड़

Also Read- Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ट्रेलर देख नेटिजन्स ने दिया ये रिव्यू

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola