Mere Dad Ki Dulhan : बंद होने जा रहा है श्वेता तिवारी का शो 'मेरे डैड की दुल्हन', इस दिन टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड, जानें लेटेस्ट अपडेट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Oct 2020 10:57 AM
Mere Dad Ki Dulhan off air : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर शो 'मेरे डैड की दुल्हन' (Mere Dad Ki Dulhan) जल्द ही बंद होने जा रहा है. शो में लीड रोल में अंबर शर्मा (वरुण बडोला) और गुनीत सिक्का (श्वेता तिवारी) है जो अंबर औऱ गुनीत का किरदार निभा रहे है. ताजा अपडेट्स के मुताबिक, शो को अगली महीने 19 तारीख को यानी 19 नवंबर को रैप किया जाएगा.
Mere Dad Ki Dulhan off air : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ (Mere Dad Ki Dulhan) जल्द ही बंद होने जा रहा है. शो में लीड रोल में अंबर शर्मा (वरुण बडोला) और गुनीत सिक्का (श्वेता तिवारी) है जो अंबर औऱ गुनीत का किरदार निभा रहे है. ताजा अपडेट्स के मुताबिक, शो को अगली महीने 19 तारीख को यानी 19 नवंबर को रैप किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरे डैड की दुल्हन जल्द बंद होने जा रहा है. इस शो की जगह नया टीवी सीरियल ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ लेगा. इस शो में एक्ट्रेस सुकृति कंडपाल और आशे मिश्रा नजर आएंगे औऱ शो 23 नवंबर को शुरू होगा. बता दें कि मेरे डैड की दुल्हन पिछले साल ही नवंबर में शुरू हुआ था.
शो में गुनीत सिक्का का किरदार करने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘कैरेक्टर के तौर पर गुनीत हमेशा मेरे दिल के पास रहेगी. मुझे खुशी है क दर्शकों ने शो को पसंद किया. एक सीमित समय तक बनने वाले शो को लेकर अच्छी बात ये है कि आपको कहानी पता होता है और उसी के मुताबिक बिना किसी सरप्राइज के कैरेक्टर पर काम कर सकते हैं.’
शो की बात करें तो इन दिनों दर्शकों को शो में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अंबर और गुनीत विवाह के बंधन में बंध गए है. अंबर की बेटी निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) का लंबे समय का सपना रहा है कि उनके पिता शादी कर लें औऱ अब ये पूरा हो गया. दोनों की शादी की कई तसवीरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.
श्वेता ने कई सुपरहिट सीरियलों में काम किया है. कसौटी जिंदगी की, बेगूसराय जैसे सफल धारावाहिकों में काम करने के अलावा श्वेता ने भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है. श्वेता ने मदहोशी, बिन बुलाए बाराती और आबरा का डाबरा जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. इस शो में श्वेता वरुण बडोला के साथ नजर आ रही हैं. इसके अलावा वो चर्चित शो बिग बॉस की पहली महिला विजेता भी रह चुकी है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










