शुभमन गिल और सारा अली खान कर रहे हैं डेटिंग? क्रिकेटर ने खुद कही ये बात, VIDEO

सारा अली खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सारा और शुभमन गिल को लेकर खबरें है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब इसपर किक्रेटर ने बड़ी बात कही है, जो चर्चा में है.
Shubman Gill-Sara Ali Khan: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती है. कुछ समय पहले शुभमन और सारा ती तसवीरें सामने आई थी, जिसमें दोनों डिनर करते दिखे थे. उसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई. इस बीच क्रिकेटर ने ऐसी बात कही जिसकी चर्चा तेज हो गई है.
सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. सारा और शुभमन के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. हाल ही में क्रिकेटर पंजाबी चैट शो ‘दिल दिया गल्ला’ में बतौर गेस्ट बनकर आए. शो की होस्ट सोनम बाजवा ने इस दौरान उनसे पूछा, बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्टर कौन है. इसपर वो फटाक से बोले- सारा.
https://www.instagram.com/p/Ck-t5wPvDWh/
शुभमन गिल से अगला सवाल पूछा गया- क्या वह सारा को डेट कर रहा है, इसपर उन्होंने कहा, हो सकता है. जिसके बाद सोनम ने उनसे कहा, सारा का सारा सच बोलो. इसपर क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा, सारा दा सारा सच बोल दिया. शायद हां, शायद नहीं. बात दें कि कुछ महीने पहले शुभमन के जन्मदिन पर उनके दोस्त खुशप्रीत ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, मुझे आशा है कि भगवान आपको और अधिक सफलता देंगे. गूगल ज्ञान और बहुत ‘सारा’ प्यार. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों पक्का डेट कर रहे.
Also Read: सारा अली खान नहीं बनेंगी विक्की कौशल की हीरोइन, The Immortal Ashwatthama से बाहर हुई एक्ट्रेस, जानें वजह
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में भी काम कर रही है. पिछली बार वो फिल्म अतरंगी रे दिखी थी. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष थे. आनंद एल राय की ये मूवी को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




