Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने बदल दी श्रुति रावत की किस्मत, बोली- मनीषा की स्टाइलिंग शानदार
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 May 2026 2:16 PM
श्रुति रावत फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनीषा का रोल निभाने वाली श्रुति रावत ने कहा कि 3 साल तक सीरियल में काम करने पर पहचान मिली और दर्शकों का ऐसा प्यार कभी कल्पना भी नहीं की थी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मनीषा का किरदार काफी चुलबुला और फैशन क्वीन जैसा है. ये जबरदस्त रोल और कोई नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रुति रावत निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस सीरियल के जरिए उन्हें जो पहचान और प्यार मिला है, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने पर क्या बोली श्रुति रावत
श्रुति रावत ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, ”मैं 18 सालों से एक्टिंग कर रही हूं, लेकिन इस शो ने मुझे एक अलग ही स्तर पर पहचान दिलाई है. दर्शकों का प्यार ऐसा है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. यह मेरे लिए अवॉर्ड्स से कहीं ज्यादा मायने रखता है.”
श्रुति रावत ने टीम का आभार किया व्यक्त
अभिनेत्री ने प्रोडक्शन हाउस और टीम का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक अकेली मां होने के नाते, पर्सनल लाइफ, पारिवारिक जिम्मेदारियों और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच संतुलन बनाना हमेशा आसान नहीं होता. उन्होंने बताया, “प्रोडक्शन हाउस मेरी स्थिति को बहुत अच्छी तरह समझता है. वे जानते हैं कि काम के अलावा भी मेरी जिम्मेदारियां हैं, और वे हमेशा बेहद समझदार और मददगार रहे हैं. मैं सचमुच खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं अपने पर्सनल जीवन और करियर को इतने सुंदर तरीके से संतुलित कर पा रही हूं.”
3 साल तक शो का हिस्सा रहने पर श्रुति ने जाहिर की खुशी
श्रुति ने कहा, “लगभग तीन साल तक इतने सफल शो में काम करने से मुझे एक कलाकार के रूप में आत्मविश्वास मिला है. मैंने अपने आस-पास के कलाकारों से बहुत कुछ सीखा है. ऐसा लगता है जैसे मैं अब एक बहुत बड़े मुकाम पर पहुंच गई हूं.” लीप के बाद मनीषा की स्टाइलिंग के बारे में बात करते हुए श्रुति ने बताया, “लीप के बाद मनीषा की स्टाइलिंग शानदार रही है. साड़ियां, गहने, हेयरस्टाइल – सब कुछ खूबसूरत है. हर महिला को सजना-संवरना पसंद होता है, और मैं सचमुच हर दिन अपना लुक देखने का इंतज़ार करती हूं.”
यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










