ePaper

शहनाज गिल की इस दिलकश तसवीर पर फिदा हुए फैंस, बोले- आपको हक नहीं बनता कि...

Updated at : 30 Aug 2020 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल की इस दिलकश तसवीर पर फिदा हुए फैंस, बोले- आपको हक नहीं बनता कि...

shehnaaz gill shares stunning photo in beautiful dress fans says this see actress bold look bud: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ कही जानेवाली मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह अक्‍सर अपनी खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. उनके चाहने वाले इतने है कि उनकी तसवीरें आते ही वायरल हो जाती है.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill viral photo: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ कही जानेवाली मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह अक्‍सर अपनी खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. उनके चाहने वाले इतने है कि उनकी तसवीरें आते ही वायरल हो जाती है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर फैंस को दीवाना बना रही है.

अब शहनाज गिल ने बेहद ही खूबसूरत तसवीर शेयर की है जिसमें वह बेहद प्‍यार लग रही हैं. उन्‍होंने इस तसवीर के साथ बेहद शानदार कैप्‍शन भी लिखा है. अभिनेत्री ने कैप्‍शन में लिखा,’ प्रकृति हमेशा कुछ ने कुछ देती रहती है, बारिश बेहद खूबसूरत है.’ शहनाज गिल की इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEgZN0lhKmN/

एक यूजर ने लिखा,’ कभी क्‍यूट लड़की की तलाश हो तो शहनाज के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर आ जाना.’ एक और यूजर ने लिखा,’ सना दिल तो चाहता है तुमसे मिले, पर फासलों की मजबूरी है, हम तो सदा तुम्‍हारे साथ है, सिर्फ नजरों की दूरी है…’ एक और यूजर ने लिखा,’ एक ही तू ही यार मेरा, मुझे क्‍या दुनिया से मिलना.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपका कोई हक नहीं बनता कि आप इतनी खूबसूरत दिखे.’

Also Read: कपिल शर्मा संग कैसा है उपासना सिंह का रिश्‍ता? बोलीं एक्‍ट्रेस- साथ काम नहीं करते इसका मतलब…

शहनाज गिल का स्वैग अब ऐसा है कि फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. शहनाज ने इससे पहले अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. तसवीर के पोस्ट में उन्होंने लिखा था, गुड नीनी. एक्ट्रेस की इस ‘नो मेकअप लुक’ को देख फैंस दीवाने हो गए थे और उनकी और तसवीरों को इंतजार कर रहे थे. इस तसवीर में वो बेहद सिंपल लुक में नजर आई थीं. वो बेहद खूबसूरत दिखी थी. वह खुले बालों के साथ कैमरे को देखकर पोज देती दिखी थीं.

https://www.instagram.com/p/CEcLwIKB6VX/

वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं. बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का एक गाना ‘भुला दूंगा’ रिलीज हुआ था. इस रोमांटिक वीडियो को फैंस का खूब प्‍यार मिल था.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola