Shefali Jariwala Husband New Video: हाथ में पत्नी की तसवीर लेकर इस शख्स संग घूमते दिखे पराग त्यागी, फैंस बोले- शेफाली ने…

Shefali Jariwala Husband New Video
Shefali Jariwala Husband New Video: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से फैंस और परिवार वाले बुरी तरह टूट गए हैं. हालांकि सबसे ज्यादा अगर कोई दुखी है, तो वह उनके पति पराग त्यागी है. उनका बुरा हाल है. अब एक्टर का नया वीडियो सामने आया है.
Shefali Jariwala Husband New Video: शेफाली जरीवाला की मौत से उनके परिवार वाले और दोस्त सदमें में हैं. 27 जून को हार्ट अटैक से एक्ट्रेस का निधन हो गया. 42 साल की उम्र में अचानक चले जाने से उनके पति पराह त्यागी टूट गए हैं. उन्हें बीती रात अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया था. जिसमें उनकी आंखों में आंसू थे. अब 29 जून की सुबह उनके पति पराग पहली बार सार्वजनिक रूप से देखे गए. उनके हाथ में शैफाली की तसवीर थी और वह अपने पालतू कुत्ते सिम्बा के साथ घूमते नजर आए. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लिप में पराग लो प्रोफाइल रहते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनका दुख साफ झलक रहा है. उनके मुंबई स्थित घर के बाहर पुलिस की वैन भी खड़ी देखी जा सकती है. फैंस पराग को टूट हुआ देखकर दुखी महसूस कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”कितना बुरा लग रहा होगा उनको.. पार्टनर का चले जाना बहुत अजीब होता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वह टूट गए हैं.. उनका दर्द उनके चेहरे पर दिख रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्यों हुआ उनके साथ ऐसा.” शेफाली ने अपने मशहूर गाने कांटा लगा से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. बाद में वह बिग बॉस 13 में नजर आई.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










