Coronavirus के दहशत में मनोरंजन जगत, काम छोड़ घर में समय गुजार रहे ज्यादातर स्टार्स

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus के दहशत में मनोरंजन जगत, काम छोड़ घर में समय गुजार रहे ज्यादातर स्टार्स

covid 19- पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का काम बंद पड़ा है. लेकिन स्टार्स इस समय का पूरा फायदा उठा रहे है और अपना वक्त अपने पसंदीदा काम करने में लगा रहे है.

विज्ञापन

मुंबई: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का काम बंद पड़ा है. लेकिन स्टार्स इस समय का पूरा फायदा उठा रहे है और अपना वक्त अपने पसंदीदा काम करने में लगा रहे है. आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सितारे इस समय का किस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने अपने घर से दो तस्वीरें शेयर कीं हैं. पहली तसवीर में करीना इंस्टाग्राम में व्यस्त हैं. दूसरी तसवीर में करीना ने अपने पति सैफ अली खान की शेयर की जो किताबें पढ़ने में बिजी हैं. उन्होंने साथ में लिखा, ‘कोरोना से मिला खाली समय.’

View this post on Instagram

❤️❤️❤️❤️ . . . . . @kareenakapoorkhan

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों की तस्वीर साझा कर बताया है कि वो इस खाली समय में अपनी अलमारी को साफ करने में लगी हैं. उन्होंने लिखा, कोरोना के कारण सब घर पर हैं तो सोचा की आलमारी ही साफ कर ली जाए. बिल्कुल वैसे ही जैसे आप अपनी छुट्टी आलमारी साफ कर कर के बेकार कर देते हैं.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका इन दिनों अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही हैं. प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये बताया कि वो इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं. प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘इस समय सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह घर है. ऐसे में गिनो द जर्मन का मम्मी को गले लगाना सबसे खास है.’

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, .ये जो पीछे कैबिनेट दिख रहा है, आगे के कुछ दिनों के लिए यही मेरा साथी है..

undefined

मलाइका अरोड़ा

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कैस्पर के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, ‘कोरोना के समय में कैस्पर प्यार है.’

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola