शनाया कपूर ने बेली डांस से मचाया तहलका, फ्लोर पर लेटकर किए ऐसे मूव्स जिसे देख आप बोल उठेंगे 'वॉव'

Updated at : 04 Apr 2021 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
शनाया कपूर ने बेली डांस से मचाया तहलका, फ्लोर पर लेटकर किए ऐसे मूव्स जिसे देख आप बोल उठेंगे 'वॉव'

Shanaya Kapoor Video : फिल्म मेकर करण जौहर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya kapoor) को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. जब से शनाया की डेब्यू की खबर सामने आई है तब से ही वो खबरों में छाई हुई है. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शनाया जबरदस्त बेली डांस (Belly Dance) करते हुए दिख रही है. शनाया के डांस मूव्स देखकर आपकी भी उनसे नजरें नहीं हटेगी.

संजय कपूर की बेटी न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि बेहद शानदार डांसर भी हैं. शनाया ने अपना एक शानदार डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फ्लोर वर्क सीखना हमेशा मेरे लिए एक चैलेंज रहा है!. वीडियो में वो ब्लैक टॉप और ग्रे कलर का स्कर्ट पहनकर फ्लोर पर लेटकर कमाल के डांस मूव्स करती हुई दिख रही है. इस दौरान वो कई कठिन डांस स्टेप्स करते दिखाई देती हैं. उनका डांस देखकर आप भी बोल उठेंगे- वॉव.

https://www.instagram.com/p/CNJyt3agTqO/

शनाया के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, डांसिग क्वीन. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, कपूर फैमिली का सबसे खूबसूरत चांद शनाया. एक यूजर ने लिखा, फ्यूचर की सुपरस्टार हीरोइन. वहीं कई यूजर्स इसपर उफ्फ औऱ हॉट लिखकर कमेंट कर रहे है. बता दें कि शनाया अक्सर अपने बेली डांस वीडियोज इंटरनेट पर शेयर करती रहती है.

Also Read: Indian Idol 12 : नेहा को शादी का तोहफा, तो स्नीकर्स में रेखा का डांस; एक्ट्रेस के आने से शो में लगेंगे चार-चांद, PHOTOS

हाल ही में बॉलीवुड के मशूहर डायरेक्टर करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शनाया कपूर का फोटो शेयर कर उन्होंने बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि शनाया जल्द ही धर्मा मूवीज की एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएगी. बता दें कि शनाया ने अपनी कजन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.

शनाया बॉलीवुड बैकग्राउंड से आती हैं, पापा संजय कपूर अभिनेता हैं, बड़े चाचा अनिल कपूर भी मंझे हुए अभिनेता है, इसके अलावा उनके कजिन सोनम और अर्जुन की भी बॉलीवुड में अच्छी फैन फॉलोविंग हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola