पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में सपना चौधरी लगीं बला सी खूबसूरत, दिए कातिलाना पोज

Updated:
विज्ञापन

सपना चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Sapna Choudhary Glamorous Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने क्रूज से अपनी एक वीडियो शेयर की. इसमें वह पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखी. उन्होंने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए

विज्ञापन

Sapna Choudhary Glamorous Video: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. वह बैक टू बैक अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. अब उन्होंने क्रूज से अपनी कुछ सिजलिंग पिक्चर्स शेयर की. जिसमें पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में वह हसीन लग रही हैं.

Sapna Choudhary Glamorous Style: स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में ग्लैमरस दिखी सपना चौधरी

सपना चौधरी ने क्रूज से एक ‘गेट रेडी विथ मी’ रील शेयर की. बैकग्राउंड में कॉकटेल 2 का ‘माशूका’ सॉन्ग बज रहा है. एक्ट्रेस पहले बेड से उठती हैं, फिर मेकअप करती है फिर पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस में हसीन पोज देना शुरू करती है. वह बैक शॉट दिखाती हैं. साथ ही कर्ल हेयर के साथ खेलती हैं. पीछे समंदर का नजारा देखने को मिलता है. वीडियो शेयर करते हुए हरियाणवी डांसर ने कैप्शन में लिखा, ”स्त्री तो खुद डूब जाने को तैयार रहती है, समुंद्र अगर उसकी पसंद का हो!”

Sapna Choudhary Video Reaction: सपना की ग्लैमरस अदाओं पर फैंस का रिएक्शन

सपना की ग्लैमरस अदाओं पर एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली अब आप अपनी लाइफ जी रही हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत खूबसूरत लग रही हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भारत की सबसे बड़ी मनोरंजन हस्ती सपना चौधरी मुझे पसंद हैं. आप हरियाणा के शकीरा हैं.”

Sapna choudhary

Sapna Choudhary Instagram Followers: सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर्स

सपना एक जानी-मानी सिंगर और डांसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने और अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘तेरी आंख को जो काजल’ से सपना को पॉपुलैरिटी मिली. उनकी यहां हिना खान संग दोस्ती हुई थी.

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी के नए वीडियो ने मचाया तहलका, ग्लैमरस अंदाज में सड़कों पर बेफिक्र घूमती दिखीं

यह भी पढ़ें- समंदर के बीच सपना चौधरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तसवीरें देख थम जाएगी आंखें

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola