ePaper

Sapna Choudhary Video: 'छोरी बिंदास' पर सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

Updated at : 16 Jul 2020 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary Video: 'छोरी बिंदास' पर सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. जब वो स्टेज पर डांस करती है तो फैंस उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते है. इन दिनों उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. इसी बीच सपना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छोरी बिंदास (Chhori Bindas) गाने पर कमाल का डांस कर रही है. अब तक इस वीडियो पर 2,005,840 व्यूज आ चुके है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. जब वो स्टेज पर डांस करती है तो फैंस उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते है. इन दिनों उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. इसी बीच सपना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘छोरी बिंदास’ (Chhori Bindas) गाने पर कमाल का डांस कर रही है. अब तक इस वीडियो पर 2,005,840 व्यूज आ चुके है.

‘छोरी बिंदास’ पर सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने को आकाश अक्की और अन्नू कादयान ने गाया है. इस गाने के बोल आर्यन ने और म्यूजिक शाद बिट्स ने दिए हैं. वीडियो में सपना शानदार डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं. सपना ने पीले कलर का सलवार सूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. उनका डांस देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है. सपना के इस डांस के अंदाज पर दर्शक भी खूब झूमकर नाचते नजर आ रहे हैं. लोग अपने- अपने फोन में उनका डांस कैद कर रहे है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

Also Read: इस गाने पर सपना चौधरी ने किया जानलेवा डांस, ठुमके देख लोग लगे झूमने

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola