'बिजली' गाने पर सपना चौधरी का डांस देख फैंस लुटाने लगे पैसे, वायरल वीडियो
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2020 1:52 PM
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं. उनके स्टेज शोज को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लग जाती है. सपना जब स्टेज पर डांस करती है तो लोगों के होश उड़ जाते है. इन दिनों सपना की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. हाल ही में उनका हरियाणवी गाना 'बिजली काड़े पड़ेगी' पर जबरदस्त डांस करता वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. फैंस वायरल वीडियो में सपना के धमाकेदार परफॉर्मेंस को खूब पसन्द कर रहे है.
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं. उनके स्टेज शोज को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लग जाती है. सपना जब स्टेज पर डांस करती है तो लोगों के होश उड़ जाते है. इन दिनों सपना की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. हाल ही में उनका हरियाणवी गाना ‘बिजली काड़े पड़ेगी’ पर जबरदस्त डांस करता वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. फैंस वायरल वीडियो में सपना के धमाकेदार परफॉर्मेंस को खूब पसन्द कर रहे है.
Also Read: सपना चौधरी ने ‘चटक मटक’ गाने पर किया ऐसा डांस, फैंस के साथ पुलिसवाले भी बनाने लगे वीडियो
सपना चौधरी का हरियाणवी गाने ‘बिजली काड़े पड़ेगी’ पर डांस यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सपना चौधरी रेड सूट में शानदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं और लोगों का दिल चुराती हुई नज़र आ रही है. सपना का डांस देख फैंस उनपर पैसों की बरसात कर रहे है. इसके साथ ही उनका डांस अपने फोन में भी कैद कर रहे है.
वहीं, सपना चौधरी का हरियाणवी सॉन्ग ‘लाड पिया के’ भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल मोर हरियाणवी पर रिलीज किया गया है. ये गाना 2016 में आया था. इस गाने में सपना देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. ‘लाड पिया के’ सॉन्ग को राजू पंजाबी और सुशीला ठक्कर ने गाया है. जबकि इसके बोल बिंदर दानोदा ने लिखे हैं. इसका संगीत वीआर ब्रोज ने दिया है.
सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










