सपना चौधरी को इस गाने पर डांस करता देख झूमने लगे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 1:58 PM

विज्ञापन

Sapna Chaudhary Dance Video: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया हैं. सपना को डांस करता देख फैंस दीवाने हो जाते है. सपना चौधरी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदर हिट वीडियो दिए हैं. इन दिनों सपना के वीडियो खूब सर्च किए जा रहे है. अब उनका 'हुसन की बन्दूक' गाने पर वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

विज्ञापन

Sapna Chaudhary Dance Video: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हैं. सपना को डांस करता देख फैंस झूमन लगते है. सपना चौधरी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदर हिट वीडियो दिए हैं. इन दिनों सपना के वीडियो खूब सर्च किए जा रहे है. अब उनका ‘हुसन की बन्दूक’ गाने पर वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘चटक मटक’ गाने पर किया ऐसा डांस, फैंस के साथ पुलिसवाले भी बनाने लगे वीडियो

सपना चौधरी वीडियो में हरियाणवी गाना ‘हुसन की बन्दूक’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. वायरल वीडियो में फैंस उनके डांस अदाएं देख के दीवाना हो रहे हैं. उनका ये डांस वीडियो यूट्यूब पर छा गया है. वीडियो में सपना ने ब्लू और व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है.

वीडियो सपना चौधरी के किसी कॉन्सर्ट का लग रहा है, जिसमें वह जोरदार डांस करती दिख रही हैं. उनके सामने हजारों की संख्या में दर्शक दिखाई दे रहे हैं. जो सपना का डांस देखते ही खुद को नाचने से नहीं रोक पा रहे है. उनका डांस देखने के लिए हजारों लोग की भीड़ लगी हुई है.

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बीते दिनों सपना चौधरी अपनी शादी के खबरों को लेकर चर्चा में रही. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सपना हरियाणा के ही रहने वाली वीर साहू के साथ शादी करने जा रही हैं. सपना ने उनसे गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. हालांकि, अभी तक सपना चौधरी की शादी को लेकर सपना या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola