Sanam Teri Kasam Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Sanam Teri Kasam Box Office Collection
Sanam Teri Kasam Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मूवी ने री रिलीज के बाद अब तक 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Sanam Teri Kasam Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई थी. हालांकि उस वक्त मूवी बुरी तरह पिट गई. अच्छी कहानी और जबरदस्त स्टारकास्ट होने के बावजूद भी दर्शकों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई. बाद में मेकर्स ने 7 फरवरी को इसे फिर से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि सनम तेरी कसम को फैंस पसंद करेंगे और यह गदर मचाएगी. अपने री- रिलीज के बाद अब तक फिल्म 45 करोड़ की कमाई कर चुकी है. पहले हफ्ते में ही 26.50 करोड़ कमाकर इसने “तुम्बाड”, “कभी खुशी कभी गम” और “देवदास” जैसी फिल्मो के री-रिलीज कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया
इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई सनम तेरी कसम
इस फिल्म की दोबारा सफलता में सोशल मीडिया ने बहुत बड़ा रोल निभाया है. इसके गाने, डायलॉग्स और इमोशनल सीन खूब वायरल हुए थे. रोमांटिक फिल्म की री-रिलीज से पहले एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #sanamterikasamrerelease, #harshvardhanrane, और #STKForever जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. हर्षवर्धन राणे ने भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपने फैंस के साथ मूवी की कई BTS वीडियो पोस्ट किए. मावरा होकेन ने भी इंटरनेशनल फैंस के साथ बातचीत की, जिससे फिल्म को और ज्यादा लोकप्रियता मिली. इंस्टाग्राम और रील्स पर फिल्म के गानों पर हजारों वीडियोस बनीं, जिससे नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी इस फिल्म को देखा और पसंद किया.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई सनम तेरी कसम
सनम तेरी कसम ने अपनी जबरदस्त कमाई से भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बनने का गौरव हासिल कर लिया है. इसने देवदास जैसी बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. फिल्म की जबरदस्त सफलता यह साबित करती है कि अच्छी कहानियों को दोबारा देखने के लिए भी दर्शक थियेटर्स तक आएंगे ही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











