मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई… सैफ अली खान के घर के बाहर खड़े होकर न्याय मांगेगा ये शख्स, जानें कौन है वो

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jan 2025 8:11 AM

विज्ञापन

Akash Kanaujia justice from Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले में शक के आधार में हिरासत में लिए गए आकाश कनौजिया की जिंदगी बर्बाद हो गई है. इस घटना के बाद उनकी नौकरी चली गई. साथ ही शादी भी टूट गई. अब उन्होंने सैफ के घर के बाहर खड़े होने की कसम खाई है.

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस की एक गलती का असर छत्तीसगढ़ के आकाश कैलाश कनौजिया की जिंदगी पर पड़ा. चाकूबाजी मामले में एक संदिग्ध के रूप में गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने के कारण, आकाश को न केवल अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, बल्कि उनकी शादी भी टूट गई. अब वह न्याय की मांग करते हुए सैफ अली खान के अपार्टमेंट के बाहर खड़े होने की योजना बना रहे हैं.

आकाश की गिरफ्तारी के बाद उनकी लाइफ हुई बर्बाद

दरअसल 18 जनवरी को आकाश मुंबई से यात्रा कर रहे थे, तभी दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गलती से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आकाश के मुताबिक, वह अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहे थे तभी मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में उनके साथ मारपीट की. आकाश को तब रिहा कर दिया गया जब पुलिस को पता चला कि उसकी पहचान संदिग्ध से मेल नहीं खाती. हालांकि, तब तक उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी. जिसकी वजह से उनकी इमेज को बड़ा नुकसान हुआ था.

गलत तरीके से गिरफ्तारी पर छलका आकाश का दुख

आकाश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. उन्हें मेरी मूंछों पर ध्यान नहीं गया और अभिनेता की बिल्डिंग से सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति जैसा दिखा.” उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने अपनी कंपनी को कॉल किया तो उसने मुझे काम पर नहीं आने के लिए कहा. मेरी दादी ने मुझे बताया कि मेरी हिरासत के बाद मेरे ससुराल वालों ने भी शादी की बातचीत से आगे बढ़ने से इनकार कर दिया.”

सैफ के घर के बाहर खड़े होने की खाई कसम

आकाश ने अब नौकरी की तलाश में मुंबई में सैफ अली खान की इमारत के बाहर खड़े होने की कसम खाई है और कहा है कि जो गलत हुआ, सब उनके कारण है. आकाश की दादी, तुलसा बाई यादव ने बताया, “वह मुंबई में काम करता था और हमारे साथ लगातार संपर्क में नहीं था, लेकिन रेलवे पुलिस ने उसे गलत तरीके से हिरासत में लिया, जिससे उसकी नौकरी चली गई और उसका विवाह प्रपोजल भी रद्द हो गया. अब, हम सरकार से मुआवजे की मांग की है.”

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से महिला को किया गिरफ्तार, शरीफुल इस्लाम से है कनेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola