Saif Ali Khan Attack: 'उनकी गर्दन और पीठ से खून निकल रहा था, मैंने यू-टर्न लिया और…' ऑटोवाले ने बताई उस रात की कहानी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2025 7:20 PM

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान हमले वाली रात एक ऑटो में सवार होकर लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. हमलावर ने उन पर चाकू से कई हमले किए थे. ऑटो ड्राइवर ने उस रात क्या-क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack: लीलावती अस्पताल में भर्ती अभिनेता सैफ अली खान की हालत में अब सुधार है. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वो रिकवरी कर रहे हैं. दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. सैफ अली खान पर गुरुवार को चाकू से हमला हुआ था. अटैक के बाद वो खून से लथपथ ऑटो में बैठकर हॉस्पिटल पहुंचे थे. सैफ को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने उस रात को क्या हुआ था. ऑटो रिक्शा चालक भजन सिंह राणा ने बताया कि यह मामला रात के दो बजे का है. ‘हम आ रहे थे, तो आवाज आई. एक आंटी थीं दूर से आ रही थी तो उन्होंने रिक्शा-रिक्शा करके आवाज लगाई. तो मैं भी घबरा गया था. फिर गेट से भी आवाज आई. तो मैंने यू टर्न लिया और गेट की तरफ गया और वहां गाड़ी लगाई.’

अस्पताल छोड़ा को पता चला की वो सैफ अली खान हैं- ऑटो चालक

हमले के बाद अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो रिक्शा चालक भजन सिंह राणा ने कहा कि ‘मैं रात में अपना वाहन चलाता हूं. यह करीब 2 से 3 बजे का समय था. मुझे गेट के अंदर से रिक्शा के लिए आवाज सुनाई दीं. जब मैंने यू-टर्न लिया और गेट पर अपनी गाड़ी रोकी, तो एक आदमी बाहर आया, जो खून से लथपथ था और उसके साथ 2 से 4 लोग भी थे. उन्होंने लीलावती अस्पताल चलने के लिए कहा. मैंने उन्हें वहां छोड़ दिया. तब मुझे पता चला कि वो सैफ अली खान हैं. मैंने देखा कि उनकी गर्दन और पीठ से खून बह रहा है’.

सैफ की हालत में सुधार, इस दिन हो सकते हैं डिस्चार्ज

अभिनेता सैफ अली खान की सेहत को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि वो तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. दो से तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. लीलावती अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने बताया कि हम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं. हमारी उम्मीदों के मुताबिक उनकी हालत में अच्छी तरह सुधार हो रहा है. फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. दो से तीन दिन में हम उन्हें छुट्टी दे देंगे. सैफ अली खान को आईसीयू से निकालकर रूप में शिफ्ट किया गया है.

Saif ali khan attack: हमले का संदिग्ध

घटना के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं- योगेश कदम

सैफ अली खान पर हमले को लेकर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि इस घटना के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है. वहीं पुलिस ने हमले को लेकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जबकि, हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने हमला मामले में हमलावर से मिलते-जुलते कई लोगों से पूछताछ की है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा थाने में लाए गए एक शख्स के पास से वैसा ही बैग मिला है जैसा कि अभिनेता की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर के पास देखा गया था.

Also Read: Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola