रुपाली गांगुली, शिवांगी जोशी या हिना खान, कौन हैं ज्यादा अमीर, टीवी की ये हसीनाएं हैं करोड़ों की मालकिन

Updated:
विज्ञापन
Rupali Ganguly Shivangi Joshi net worth

Rupali Ganguly Shivangi Joshi net worth

सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक कई अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया है. टीवी के अलावा, सोशल मीडिया और विज्ञापनों से भी अभिनेत्रियां खूब कमाई कमाती हैं. इस बीच हम आपको इंडस्ट्री की टॉप 9 अभिनेत्रियों की नेटवर्थ बताएंगे.

विज्ञापन

हिना खान से लेकर श्रद्धा आर्या तक कई एक्ट्रेसेस ने अपने अभिनय से टेलीविजन की दुनिया में खास पहचान बनाई है. लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है. रियलिटी शो के अलावा कुछ एक्ट्रेसेस ने फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी है, जिससे उनकी कमाई में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. तो आइए जानते हैं टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ.

रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ शो में अनुपमा शाह और ‘साराभाई बनाम साराभाई’ में मोनिशा के किरदार के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘साहेब’ फिल्म से की थी.उन्होंने बंगाली फिल्म ‘बलिदान’ में भी अभिनय किया था. साल 2006 में उन्होंने ‘बिग बॉस 1’ में भाग लिया था. उनकी नेटवर्थ लगभग 20 करोड़ रुपये है.

हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान ने साल 2009 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में कोमोलिका का रोल किया था. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ और ‘बिग बॉस 11’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने 2018 में ‘लाइन्स’ नामक फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और 2019 में ‘डैमेज्ड 2’ वेब सीरीज में नजर आईं. एबीपी न्यूज के अनुसार, हिना खान की नेटवर्थ 82 करोड़ रुपये है.

श्वेता तिवारी

‘कसौटी जिंदगी के’ शो से श्वेता तिवारी को लोकप्रियता मिली. इसके बाद वह ‘बिग बॉस 4’ की विनर रह चुकी हैं. साथ ही वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का भी हिस्सा रही हैं. उन्होंने ‘नच बलिए’ सीजन 2 और ‘झलक दिखला जा’ सीजन 2 में भी काम किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति में 81 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

निया शर्मा

निया शर्मा ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ में उन्होंने लीड रोल निभाया. साल 2017 में वह ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ की फाइनलिस्ट बनी थीं. वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आ चुकी हैं. इसके बाद साल 2020 में वह ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ की विनर बनीं. उनकी नेटवर्थ लगभग 70 से 75 करोड़ रुपये बताई जाती है.

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपनी शुरुआत की. इसके बाद वह ‘बालवीर’, ‘कयामत की रात’ और ‘नागिन’ जैसे शोज में नजर आईं. उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी भाग लिया. वह ‘बिग बॉस 8’ की विनर भी रह चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह 49 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.

जेनिफर विंगेट

साल 1995 में जेनिफर विंगेट ने ‘अकेले हम अकेले तुम’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की. उसके बाद उन्होंने ‘शाका लाका बूम बूम’ शो के जरिए टेलीविजन में कदम रखा. वह ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. वह थ्रिलर सीरीज ‘बेहद’ और रोमांटिक सीरीज ‘बेपनाह’ में भी दिखाई दीं हैं. उनकी नेटवर्थ लगभग 45 से 58 करोड़ रुपये बताई जाती है.

श्रद्धा आर्या

‘कुंडली भाग्य’ शो में प्रीता का किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्या ने साल 2006 में एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे शोज में काम किया है. साथ ही उन्होंने ‘नच बलिए 9’ में भी भाग लिया था. उनकी कुल संपत्ति 44 करोड़ रुपये है.

शिवांगी जोशी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में नायरा के किरदार से शिवांगी जोशी को पहचान मिली. उन्होंने ‘बेगूसराय’ और ‘बालिका वधू 2’ जैसे शोज में भी अभिनय किया है. उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी भाग लिया था. उनकी नेटवर्थ 37 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola