ePaper

RRR Box Office Collection Day 1: राजामौली की फिल्म आरआरआर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहले दिन इतना हुआ कलेक्शन

Updated at : 26 Mar 2022 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 1: राजामौली की फिल्म आरआरआर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहले दिन इतना हुआ कलेक्शन

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज है. इस फिल्म में पहले दिन 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

विज्ञापन

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर (RRR) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जूनियर एनटीआर और राम चरण की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक ‘सुनामी’ सी ला दी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी बज था. जिसकी वजह से रिलीज होते ही फिल्म हाउस फुल हो गई. साउथ में फिल्म को लेकर ऑडियंस में कापी क्रेज देखा गया. पहले दिन के ट्रेंड्स में आरआरआर की मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन, पूरे बोर्ड में स्पॉट बुकिंग शानदार थी.

RRR फिल्म ने की इतनी कमाई

बाहुबली के बाद एसएस राजामौली की RRR ब्लॉक बस्टर फिल्म बनती दिखाई दे रही है. इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया था. साथ ही लोग इसके एक्शन सीन्स और आलिया भट्ट की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में RRR ने पहले दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अमेरिका, कनाडा और USA जैसे देशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

तरण आदर्श ने कही ये बात

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म के कलेक्शन को शेयर किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आरआरआर’: यह एक सुनामी है … #आरआरआर यूएसए में एक पृथ्वी-शटरिंग शुरुआत लेता है…पूर्वावलोकन स्क्रीनिंग [गुरु] … #यूएसए: $ 3,198,766 ⭐ # कनाडा: $ 270,361 # उत्तरी अमेरिका [#यूएसए + # कनाडा] : $ 3,469,127 [₹ 26.46 करोड़]यूके: £ 238,313 [₹ 2.40 करोड़] #ऑस्ट्रेलिया, #NZ [शुक्र] PHENOMENAL.@comScore.”

इन राज्यों में अच्छी कमाई

आरआरआर फिल्म ने मुबंई में काफी अच्छी कमाई की. इसके बाद गुजरात, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में ऑपनिंग काफी अच्छी रही. हालांकि जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों साउथ के सुपरस्टॉर है, ऐसे में तेलगू क्षेत्र में फिल्म की शानदार कमाई हुई. . रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, साउथ में फिल्म ने अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. साउथ के अलावा RRR ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अच्छा बिजनेस किया है.

आरआरआर फिल्म लीक

आरआरआर फिल्म एक तरफ जहां मस्ट वॉच बताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. Asiaetnewsable.com की रिपोर्ट के अनुसार, RRR को Tamilrockers, MovieRulz और अन्य जैसी अन्य पायरेसी साइट्स पर HD गुणवत्ता के साथ डाउनलोड किया जा सकता है. एस एस राजामौली के लिए यह काफी बड़ा झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola