आखिर किस गलती पर ऋषि कपूर ने रणबीर को मारा था थप्पड़? जानिए पूरी कहानी

ranbir kapoor- बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर काफी सख्त और गुस्सैल मिजाज के हैं. उनके इस गुस्से का सामना उनके बेटे रणवीर कपूर भी कर चुके है.
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) काफी सख्त और गुस्सैल मिजाज के हैं. उनके इस गुस्से का सामना उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी कर चुके है. अभी की तरह दोनों की बॉन्डिंग पहले नहीं थी. रणबीर ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा है कि दोनों की बीच काफी दूरियां थी पहले.
दरअसल, एक बार ऋषि कपूर ने अपने घर पर पूजा रखी थी. उस वक्त रणबीर सिर्फ 12 साल के थे. उन्हें नहीं पता था कि पूजा में जूते पहनकर नहीं जाते हैं, और वो पूजा में जूते पहनकर चले गये. ये देखकर ऋषि कपूर ने अपना आपा खो दिया और रणबीर कपूर के गाल पर थप्पड़ मार दिया.
साल 2015 में दिये एक इंटरव्यू में ऋषि ने बताया था कि रणबीर बहुत अच्छे बेटे हैं. वो ऋषि की बात भी मानते हैं, लेकिन उन दोनों के बीच बहुत दूरियां हैं. हालांकि वक्त के साथ-साथ उन दोनों की दूरियां भी कम हुई. उन्होंने बताया कि उनके कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान रणबीर ने उनका काफी ध्यान रखा और उनके साथ हमेशा मौजूद रहे.
फिल्मों की बात करें, तो आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं. ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी. फिल्म से आलिया का लुक शेयर कर दिया है. ‘सड़क 2′ में भी आलिया काम कर रही है. सड़क 2’ के निर्देशक उनके पिता महेश भट्ट हैं.
वहीं, रणबीर की बात करें तो उनके पास यश राज की फिल्म शमशेरा है. हालांकि अभी कोरोना लॉकडाउन के चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री का कामकाज रूका हुआ है. वहीं कई फिल्मों की रिलीज डेट भी इसकी वजह से आगे कर दी गई है.
वहीं, रणबीर इस वक्त आलिया भट्ट को साथ डेट कर रहे हैं. इस लॉकडाउन के बीच दोनों साथ रह रहे है और क्वालिटी टाइम बिता रहे है. कुछ दिन पहली आलिया और रणबीर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों साथ दिख रहे थे. इस वीडियो में रणबीर और आलिया दोनों साथ चलते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही रणबीर कपूर का डॉग भी दिख रहा था. इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद करा था. यूजर्स उन्हें क्यूट लव बर्ड्स बता रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










