ePaper

Naagin 4: शो में बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई की एंट्री, इन्हें करेंगी रिप्लेस !

Updated at : 07 Mar 2020 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 4: शो में बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई की एंट्री, इन्हें करेंगी रिप्लेस !

Naagin 4 में जैसमिन भसीन की जगह अब रश्मि देसाई ले रही हैं. कुछ ही महीनों में इस शो की लीड कलाकारा जैसमीन भसीन ने शो को अलविदा कह दिया है.

विज्ञापन

मुंबई: एकता कपूर का सुपरनैचुरल सीरियल नागिन-4 (Naagin 4) में जैसमिन भसीन ( Jasmin Bhasin) की जगह अब रश्मि देसाई (Rashami Desai ) ले रही हैं. कुछ ही महीनों में इस शो की लीड कलाकारा जैसमीन भसीन ने शो को अलविदा कह दिया है. जैसमीन शो में नयनतारा का किरदार निभाती थीं. उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैस्मीन भसीन के शो छोड़ने के बाद से ही मेकर्स ने नयनतारा के रोल के लिए नए कलाकार की तलाश शुरू कर दी थी. जिसके बाद बिग बॉस 13 की कंटेस्‍टेंट रहीं टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई को नागिन 4 में नयनतारा के ल‍िए फाइनल कर लिया गया है.

पिंकविला के मुताबिक, रश्मि शो की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं और वो रविवार के एपिसोड में नजर आ सकती हैं. हालांकि, इस बारे में ऑफिशियली घोषणा नहीं हुई है. वहीं, जैसमीन ने अपनी मर्जी से शो छोड़ा था. उन्‍होंने खुद यह कहा था कि शो में काफी ट्विस्ट था, जिस वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा. इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगा था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola