रणवीर सिंह और नीरज चोपड़ा ने किया जमकर डांस, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा और रणवीर सिंह का डांस वीडियो एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें दोनो एक इवेंट में साथ में स्टेज शेयर करते दिखे. वीडियो में दोनों मेरा वाला डांस गाने पर जबरदस्त नाचते दिख रहे है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच इन दिनों अनबन की खबर चल रही थी. जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे. हालांकि इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, उनके पति एक हफ्ते से बिजी थे. इस बीच एक्टर का डांस वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें वो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के साथ जमकर डांस करते दिख रहे है.

नीरज चोपड़ा के साथ रणवीर का डांस

नीरज चोपड़ा और रणवीर सिंह का डांस वीडियो एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें दोनो एक इवेंट में साथ में स्टेज शेयर करते दिखे. वीडियो में दोनों मेरा वाला डांस गाने पर जबरदस्त नाचते दिख रहे है. स्टाइलिश लुक में रणवीर काफी स्मार्ट लग रहे है और नीरज पैंट शर्ट में डैशिंग लग रहे है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.


अल्लू अर्जुन के साथ नीरज चोपड़ा

वहीं, नीरज चोपड़ा साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ भी इवेंट में दिखे. इसमें वो नीरज उनसे हाथ मिलाते दिखे. वीडियो में नीरज हिन्दी में बोलते दिख रहे है, आप जैवलिन फेंकने वाला स्टाइल करो औऱ मैं पुष्पा वाला स्टाइल करता हूं. जिसके बाद दोनों पैपराजी के सामने पोज देते दिखते है.


दीपिका पादुकोण ने कही थी ये बात

वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक संगीत समारोह में थे और वह अभी वापस आए हैं. वह मेरा चेहरा देखकर खुश होंगे. बता दें कि ये एक वायरल ट्वीट के बाद शुरू हुआ जिसमें दावा किया गया था कि दोनों की शादी में दरार आ गई है.

Also Read: दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं? ये ट्वीट देख फैंस परेशान, एक्टर ने अब दिया जवाब
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज है. वो करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी है और इसमें आलिया भट्ट है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola