Ramayan: तो इस तरह शूट हुआ था राम-लक्ष्मण को कंधे पर लेकर हनुमान का उड़ने वाला सीन
Ramayan- देश में लॉकडाउन के कारण जनता की मांग पर रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. इस दौरान शो टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे रहा. वहीं, रामायण की शूटिंग से जुड़े किस्से लगातार सोशल मीडिया में छाये रहे. अब रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने शो में हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह के रोल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया हैं. उन्होंने बताया कि कैसे हनुमान भगवान के उड़ने वाला सीन शूट हुआ था जब वे अपना शरीर विशाल कर लेते हैं और राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाते हैं. उन्होंने कहा असल में वो शूटिंग के दौरान उड़ते नहीं थे बल्कि उन्हें कुर्सी या स्टूल पर खड़ा कर दिया जाता था.
देश में लॉकडाउन के कारण जनता की मांग पर रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया. इस दौरान शो टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे रहा. वहीं, रामायण (Ramayan) की शूटिंग से जुड़े किस्से लगातार सोशल मीडिया में छाये रहे. अब ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने शो में हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह के रोल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया हैं. उन्होंने बताया कि कैसे हनुमान भगवान के उड़ने वाला सीन शूट हुआ था जब वे अपना शरीर विशाल कर लेते हैं और राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाते हैं. उन्होंने कहा असल में वो शूटिंग के दौरान उड़ते नहीं थे, बल्कि उन्हें कुर्सी या स्टूल पर खड़ा कर दिया जाता था.
Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photo
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में सुनील लहरी ने बताया, ‘जब राम-लक्ष्मण को हनुमान जी कंधे पर बिठाकर ले जाते हैं, उसे शूट करना बड़ा ही कठिन था. उस सीन के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की जरूरत थी.
सुनील लहरी ने बताया, स्पेशल इफेक्ट्स के तौर पर उस समय जो साधन उपलब्ध था, वह सिर्फ क्रोमा था. क्रोमा के लिए ब्लू कलर के दो स्टूल लगाए गए और उन्हें ब्लू कलर के कपड़े से कवर कर दिया गया. पूरा बैकग्राउंड भी ब्लू कर दिया गया.’
Ramayan 25 shooting Ke Piche Ki Kuch jankari chatpati baten pic.twitter.com/b3HlH2HZbh
— Sunil lahri (@LahriSunil) May 30, 2020
उन्होंने बताया, ‘हनुमान जी के जो हाथ थे, उनके लिए रैंप जैसा बनाया गया. उस रैंप पर चढ़कर हमें जाना था. हम जब उस पर चढ़ रहे थे तो ऐसा लगता था जैसे हनुमान जी के हाथ के ऊपर चढ़कर जा रहे हैं.
रामायण के लक्ष्मण ने बताया, सागर जी जैसे जैसे बताते गए हम वैसे-वैसे करते गए. वे जब राम की तरफ देख कर मुस्कराने को कहते थे तब हम मुस्कुराते थे, जब वे नीचे देख कर घबराने के लिए कहते थे तब हम नीचे देख कर घबराते थे. जब हमने फाइनल रिजल्ट देखा तो हम दंग रह गए. सीन काफी सही शूट हुआ था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










