Ram Charan: बेटी क्लिन कारा के बाद दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे राम चरण और उपासना कामिनेनी, फैंस के साथ शेयर किया प्यारा वीडियो

Updated:
विज्ञापन

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले है रामचरण और उपासना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ram Charan: साउथ एक्टर राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दे दी है. इस खबर के बाद फैंस बहुत खुश हो गए है और उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे है.

विज्ञापन

Ram Charan: फैंस के लिए एक खुशखबरी है. साउथ एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. उनकी एक 2 साल की बेटी क्लिन कारा है, जिसे अब छोटा भाई या बहन मिलने वाला है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस और उनके चाहने वालों को बहुत एक्साइटेड कर दिया है.

विज्ञापन

उपासना ने शेयर किया प्यारा वीडियो

उपासना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त उनके घर पर आए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. राम चरण भी इस वीडियो में बहुत खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस दिवाली का जश्न दोहरी खुशियों, दोहरी मोहब्बत और दोहरी आशीर्वाद के साथ मनाया गया.” इस खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है. इस घोषणा के बाद लोग राम-उपासना की फैमिली के इस नए सदस्य का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पेड्डी फिल्म में नजर आने वाले है रामचरण

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो राम चरण जल्द ही फिल्म “पेड्डी” में नजर आने वाले हैं. राम और उपासना की जोड़ी हमेशा से ही मीडिया और फैंस के बीच बहुत पॉपुलर रही है. दोनों की लाइफस्टाइल, सोशल मीडिया अपडेट्स और पब्लिक अपीयरेंस ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया है. इस बार की खबर ने उनके चाहने वालों के दिलों में एक नया उत्साह भर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के दोस्ती तोड़ने पर फूट-फूट कर रोने लगी नीलम गिरी, घरवालों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बसीर और नेहल की बढ़ती नजदीकियों पर मालती चहर ने ���ुरू किया नया ड्रामा, कहा- ‘दोस्त हो या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड?’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola