Ram Charan: लंबी दाढ़ी-मुंह में जलती बीड़ी, राम चरण की RC16 का फर्स्ट लुक आउट, फैंस बोले- पुष्पा की कॉपी

Updated:
विज्ञापन
Ram Charan Peddi First Look

Ram Charan Peddi First Look

Ram Charan की ‘आरसी16’ के मेकर्स ने फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए टाइटल का खुलासा किया है.

विज्ञापन

Peddi First Look: साउथ सुपरस्टार राम चरण आज 27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस को सरप्राइज दिया है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरसी16’ का टाइटल मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है, जिसके मुताबिक, राम चरण की अगली फिल्म का टाइटल ‘पेड्डी’ है. इसी के साथ फिल्म से दो पोस्टर के साथ राम चरण का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद अब उनके इस लुक पर फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. यूजर्स इस लुक को ‘मिनी पुष्पा’ कहकर कमेंट कर रहे हैं.

यहां देखें फिल्म का पोस्टर-

क्या राम चरण की ‘पेड्डी’ पुष्पा की कॉपी है?

राम चरण की ‘पेड्डी’ से एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर कर मेकर्स ने निचे कैप्शन में लिखा, ‘पहचान की लड़ाई’. फिल्म के दो पोस्टर शेयर किये गए हैं, जिसमें से एक में एक्टर लम्बी दाढ़ी-बाल में मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरे पोस्टर में राम चरण रेड और ब्लू कलर के स्ट्राइप वाली शर्ट में कोई हथियार लिए नजर आ रहे हैं. अब इस पोस्टर को देखने के बाद जहां राम चरण के फैंस खुश हैं. तो वहीं, कुछ लोग इसे पुष्पा की कॉपी बता रहे हैं. पोस्ट के नीचे एक यूजर ने लिखा, ‘पुष्पा के फर्स्ट लुक की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मिनी पुष्पा.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पुष्पा की कॉपी.’

‘पेड्डी’ की स्टार कास्ट

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का फर्स्ट लुक देख मालूम पड़ रहा है कि फिल्म में इमोशन और एक्शन का दमदार मेल देखने को मिलेगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा शिव राजकुमार भी इसका हिस्सा होंगे. माइथ्री मूवीज के बैनर तले तैयार हुई फिल्म ‘पेड्डी’ को बूची बाबू सना डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई मेकर्स ने कोई जानकारी साझा नहीं की है.

यह भी पढ़े: Ram Charan Net Worth: एयरलाइन कंपनी के मालिक-आलीशान बंगला और लग्जरी कार्स, करोड़ों में है राम चरण की नेट वर्थ

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola