ePaper

Ram Charan Net Worth: एयरलाइन कंपनी के मालिक-आलीशान बंगला और लग्जरी कार्स, करोड़ों में है राम चरण की नेट वर्थ

Updated at : 27 Mar 2025 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Charan Net Worth

Ram Charan Net Worth

साउथ सुपरस्टार राम चरण की करोड़ों की संपत्ति आपके होश उड़ा देगी.

विज्ञापन

Ram Charan Net Worth: फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘गेम चेंजर’ फेम एक्टर राम चरण साउथ सिनेमा का सबसे बेहतरीन और टॉप हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. राम चरण ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. यही वजह है कि आज उनके पास आपार संपत्ति है. सुपरस्टार आज 27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. इस मौके पर हम उनकी नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.

राम चरण की नेट वर्थ

राम चरण साउथ के दिग्गज अभिनेता और मेगा स्टार चिरंजीवी और तेलुगु एक्ट्रेस सुरेखा कोनिडेला के बेटे हैं. उन्होंनेअपने करियर की शुरुआत साल 2007 की साउथ फिल्म ‘चिरूथा’ से किया था. इस फिल्म के डायरेक्टर जगन्नाथ और प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल लीड रोल में थीं. हालांकि, उन्हें असली फेम साल 2009 की ‘मगधीरा’ से मिली. अब एक्टर के नेट वर्थ की बात करें तो राम चरण लगभग 1370 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं, अपनी एक फिल्म के लिए राम चरण करीब 45 करोड़ से 100 करोड़ तक तगड़ी फीस चार्ज करते हैं.

आलिशान घर और लग्जरी गाड़ियां

राम चरण अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं, जहां उनका 30 करोड़ का एक आलिशान बंगला है. इसके अलावा एक्टर के पास मुंबई के खार इलाके में एक पेंटहाउस भी है. यही नहीं आपको जानकार हैरानी होगी कि राम चरण 127 करोड़ की एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं, जिसका नाम Truejet Airlines है. सुपरस्टार को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके गैराज में रोल्स रॉयस फेंटम, Aston Martin V8 Vantage, मर्सेडीज मेबैक GLS 600 जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं.

खुद का प्रोडक्शन हाउस और क्लब

राम चरण का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसकी कीमत 100-200 करोड़ रुपए तक बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास खुद का हैदराबाद में एक पोलो राइडिंग क्लब भी है, जिसका नाम RC HPRC है.

यह भी पढ़े: Mohanlal Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं मलयालम एक्टर मोहनलाल, बुर्ज खलीफा में है आलीशान घर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola