Lockdown के बीच ऋतिक की एक्स वाइफ लौटी घर तो ऐसा था Rakesh Roshan का रिएक्शन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Apr 2020 12:28 PM
Hrithik Roshan और सुजैन खान ने साथ रहने का फैसला लिया है और दोनों अपने बेटों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे है. अब इस पर सुजैन के ससुर राकेश रोशन का रिएक्शन आया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिये देश को 21 दिनों के लिये लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. इसमें पीएम मोदी ने सबसे अपील की है कि कोई भी घर से बाहर ना निकले और घर पर ही रहें. इस लॉकडाउन की वजह से बच्चों की देखभाल करने के लिए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने साथ रहने का फैसला लिया है और दोनों अपने बेटों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे है. अब इस पर सुजैन के ससुर राकेश रोशन का रिएक्शन आया है.
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक राकेश रोशन ने कहा कि बुरे वक्त में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा. हमें सपोर्ट करना होगा. इसलिए सुजैन और ऋतिक ने साथ शिफ्ट होने का निर्णय लिया है.
गौरतलब कि ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक्स-वाइफ सुजैन खान के लिए एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने सुजैन को सपोर्टिव और समझदार कहा था. ऋतिक ने लिखा था कि मेरे लिए यह ऐसे समय में अपने बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना, यह मेरे लिए एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है.
ऋतिक ने आगे लिखा था कि गहरी अनिश्चितता और कई महीनों के लिए सामाजिक दूरी और संभावित लॉकडाउन की संभावना के रूप में दुनिया को एक साथ आते देखना वाकई में दिल छू लेने वाला वक़्त है. जबकि दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि यह उन माता-पिता के लिए एक आइडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते है. अपने बच्चों पर दूसरे पैरेंट के अधिकार का उल्लंघन किए बिना उनके करीब कैसे रखें जो अपने बच्चों के साथ रहने का समान अधिकारी है.
यह प्यारी सुजैन (मेरी पूर्व पत्नी) की एक तस्वीर है, जिन्होंने अपने घर से अस्थायी रूप से बाहर आने का निर्णय लिया है ताकि हमारे दोनों बच्चें हम में से किसी से भी डिस्कनेक्ट महसूस न करें.
सह-पालन के हमारे सफर में इतना समर्थन और समझ रखने के लिए सुजैन आपका शुक्रिया. हमारे बच्चे वह कहानी बताएंगे जो हम उनके लिए बनाएंगे. मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए, हम सभी खुले दिल से प्यार, सहानुभूति, साहस, शक्ति व्यक्त करने का अपना तरीका ढूंढ निकालेंगे.
इससे पहले ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ़ सुज़ैन ख़ान के साथ बेटे रेहान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. ऋतिक ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाया गया था. इस वीडियो के साथ ऋतिक ने लिखा, ’28 मार्च 2020. रेहान का बर्थडे था. तकनीक का शुक्रिया. हमारे बच्चों की ईश्वर रक्षा करें. अच्छे दिन भी आएंगे. सभी को प्यार.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










