Raajneeti 2: आश्रम 3 के बाद 'राजनीति' का सीक्वल बनाएंगे प्रकाश झा, फिल्म की कहानी को लेकर किया खुलासा

Prakash Jha On Raajneeti 2: बॉलीवुड निर्देशक प्रकाश झा इन-दिनों अपनी वेब सीरीज 'आश्रम 3' को लेकर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने अपनी फिल्म 'राजनीति' के सीक्वल पर कई बाते की है.
Prakash Jha On Raajneeti 2: बॉलीवुड निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) ने ना जाने कितने ही हिट फिल्में दी हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई है. इन-दिनों वह अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज का फैंस में काफी ज्यादा क्रेज है. हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. अब प्रकाश झा ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही ‘राजनीति 2’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं.
प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और अर्जुन रामपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उस समय से फैंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अब फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. अब प्रकाश झा ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा कि राजनीति 2 की कहानी लिखी जा चुकी है. अब इसके स्टारकास्ट फाइनल करने हैं.
प्रकाश झा ने कहा, ”मुझे नए विषयों का पता लगाना पसंद है. राजनीति एक ऐसा विषय है, जिसका एक और हिस्सा है, जो लिखा गया है, लेकिन, आप जानते हैं, राजनीति के क्षेत्र में, इतने सारे बदलाव हो सकता है, तो मुझे लगता है कि कुछ नए सबजेक्ट्स हैं, जिनपर मैं काम कर रहा हूं.” प्रकाश झा की बातों से ऐसा लग रहा है कि वह हाल ही के राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं. वहीं कुछ विशेष मुद्दे पर लिख रहे हैं.
Also Read: मोहिना कुमारी, दिशा वकानी से लेकर मिहिका वर्मा तक, इन टीवी एक्ट्रेसेस ने फैमिली के लिए छोड़ा शोबिज
प्रकाश झा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाई है, जो ज्यादातर आज के मुद्दे पर रहता है. उनकी फिल्मों को लेकर रियल लाइफ में कई बार विवाद भी खड़े होते हैं. प्रकाश जा ने फिल्म गंगाजल, अपहरण और मृत्युदंड, आरक्षण, सत्याग्रह, परीक्षा जैसी तमाम फिल्में बनाई है. वहीं इन-दिनों प्रकाश झा ‘आश्रम 3’ के प्रमोशन में बिजी है. उनकी ये वेब सीरीज मैक्स प्लेयर पर 3 जून को रिलीज होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




