Pushpa 2: साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने पर रश्मिका मंदाना का आया रिएक्शन, बोली- इससे बिल्कुल…

Pushpa 2: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना जल्द ही पुष्पा 2 द रूल में नजर आएंगी. मूवी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी बीच एक्ट्रेस ने हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने पर बात की है.
Pushpa 2: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस ने कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी किरिक पार्टी से डेब्यू किया था. देखते ही देखते रश्मिका नेशनल क्रश बन गई. उनकी फोटोज हो या फिर वीडियोज मिनटों में वायरल हो जाती है. अब अभिनेत्री पुष्पा 2: द रूल में श्रीवल्ली के रूप में पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. अभिनेत्री अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी है. इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो साउथ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं.
क्या साउथ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं रश्मिका मंदाना
पुष्पा 2: द रूल को प्रमोट करने के अलावा रश्मिका मंदाना ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी हिस्सा लिया. इवेंट में मीडिया ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री होने के बारे में सवाल किया. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं, क्योंकि यह सच नहीं है.” रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 के लिए रश्मिका मंदाना ने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
कब रिलीज होगी पुष्पा 2
पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अल्लू अर्जुन पुष्पा राज के रूप में वापस आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है. पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी और एक ब्लॉकबस्टर हिट रही. मूवी में फहद फासिल को पुलिस एसपी बनवर सिंह के रूप में देखा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2: द रूल को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है.
Also Read: Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस
Also Read:Pushpa 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, कल्कि 2898 AD और सालार को पछाड़ते हुए इतिहास रचने की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










