Anupama की गिरती टीआरपी पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- समर की मौत से पहले उन्होंने...
अनुपमा में समर के मौत वाला सीक्वेंस काफी इमोशनल करने वाला था. फैंस आखिरी सीन को देखकर काफी भावुक हो गए थे. उस सीक्वेंस के बाद शो की टीआरपी गिर गई और लोगों ने शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया. शो की गिरती टीआरपी पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की टीआरपी कम हो गई है. समर की मौत के बाद से ही इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई है. जिसके बाद मेकर्स ने शो की कहानी पांच साल आगे बढ़ा दी. लीप के बाद नये किरदारों की एंट्री हो रही है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अमेरिका अपनी जिंदगी अकेले-अकेले बिता रहे हैं. अनुपमा जहां एक होटल में शेफ का काम करती है, तो दूसरी तरफ अनुज ने वहां अपना बिजनेस खड़ा कर लिया है. अनुज की लाइफ में नयी लड़की की एंट्री हो गई है. आने वाले दिनों में सीरियल में खूब सारा ट्विस्ट आएगा. वहीं, शो की गिरती टीआरपी पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
राजन शाही ने कही ये बात
अनुपमा में समर के मौत वाला सीक्वेंस काफी इमोशनल करने वाला था. फैंस आखिरी सीन को देखकर काफी भावुक हो गए थे. उस सीक्वेंस के बाद शो की टीआरपी गिर गई और लोगों ने शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब टेलीचक्कर से बात करते हुए राजन शाही ने कहा कि, राजन शाही ने कहा कि जब ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा जैसे दीर्घकालिक शो बनाते हैं, तो कुछ निश्चित जोखिम उठाने पड़ते हैं. साथ ही बताया कि 5-6 महीने पहले, उन्होंने तोशू की मौत की योजना बनाई थी, लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ.
राजन शाही बोले- अनुपमा का अमेरिका जाना तय था
राजन शाही ने बताया कि, अनुपमा का मालती देवी के साथ अमेरिका जाने की योजना तभी बन गई थी. उसके बाद जब वो नहीं गई तो फैंस काफी अपसेट हो गए थे. अगर वो उस समय जाती तो अभी उसे नहीं जाना पड़ता. राजन ने समर के मौत वाले ट्रैक को लेकर कहा कि, वो जानते थे कि समर की मौत पर रिएक्शन क्या आएगा क्योंकि वो इसे उत्सव के दौरान दिखा रहे थे. उन्होंने कहा कि वह डेथ ट्रैक के अपने फैसले पर कायम हैं क्योंकि वह लंबी अवधि की प्रक्रिया के बारे में सोच रहे हैं और जब कोई ऐसे शो बनाता है तो एक समय आएगा जब इसमें गिरावट आएगी.
Also Read: Anupama: पाखी को रिप्लेस करने पर चांदनी भगवानानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब मेकर्स ने इस रोल के लिए…
समर की मौत को लेकर क्या बोले राजन शाही
राजन शाही ने कहा कि समर की मौत सबके लिए एक झटका था, लेकिन वे जानते थे कि इससे उन्हें आगे की एक कहानी मिलती है. साथ ही उन्होंने कबूल किया कि उन्हें पता था कि इस सीक्वेंस के बाद फैंस भाग जाएंगे. गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि अरविंद वैद्य शो में कुछ समय तक नजर नहीं आएंगे. उन्होंने पेसमेकर लगाने के लिए इलाज कराया है. ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है और शूटिंग से बचने के लिए कहा है. अरविंद वैद्य ने खुलासा किया, “डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि अगर मुझे अगले 25 वर्षों तक शूटिंग करनी है, तो मुझे पेसमेकर लेना होगा. मैं कहता हूं हां, कृपया आगे बढ़ें. मैं अब कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं करूंगा.”
छोटी अनु ने बदला अपना नाम
अनुपमा में आपने देखा कि अनुज भगवान की पूजा करता है और कहता है कि छोटी अनु को कम गुस्सा आए. अनुज कहता है कि छोटी अनु ने अपने बचपन में काफी कुछ देखा है. वहीं, डिम्पी, तपिश से मिलती है और उसे जाने के लिए कहती है क्योंकि वनराज आने वाला होता है. टीटू उसे रोकता है और कहता है कि तुमने कहा था कि हम दोस्त बनेंगे, लेकिन तुमने मुझे फोन नहीं किया और मेरी कॉल नहीं उठाई. डिंपी कहता है कि उसे उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना. तपिश कहता है कि वो उसे पांच साल से कॉल और मैसेज कर रहा है, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया. वहीं, यशपाल रेस्तरां में आता है और सोचता है कि सब कुछ पुराना है, लेकिन कुछ नया जैसा लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










