निक जोनस और बेटी मालती के साथ अयोध्या नगरी पहुंची प्रियंका चोपड़ा, रामलला के किये दर्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेटी मालती संग अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए. पीली साड़ी में देसी गर्ल काफी खूबसूरत लग रही थी. बता दें कि प्रियंका 15 मार्च को मालती के साथ मुंबई पहुंची हैं. वह सबसे पहले बुल्गारी कार्यक्रम में शामिल हुईं और बाद में प्राइम वीडियो के इवेंट का हिस्सा बनी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या नगरी पहुंची. यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए.

प्रियंका को कड़ी हाई सिक्योरिटी के बीच राम मंदिर पहुंची. आउटफिट की बात करें तो देसी गर्ल पूरी तरह इंडियन आउटफिट में नजर आई. उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहुंची थी.

वहीं निक जोनस व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता पहने दिखाई दिए. लाडली मालती भी मम्मी की तरह सलवार सूट में दिखाई दी. उन्होंन माथे पर दुपट्टा बांध रखा था. जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थी.

फैंस प्रियंका चोपड़ा का भक्तिमय अंदाज देखकर काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, ”प्रियंका चोपड़ा कहीं भी हो.. लेकिन भारतीय संस्कृति नहीं भूलती हैं.”

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जय श्री राम.. प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को भगवान की पूजा करना सिखा रही हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”निक और मालती को राम मंदिर घूमकर मजा आ गया होगा.”
Also Read- Priyanka Chopra ने ब्लैक साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें दिलकश तसवीरें

जनवरी 2024 में नवनिर्मित मंदिर में भव्य राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां अयोध्या में थीं. कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को आकाश अंबानी, पत्नी श्लोका अंबानी और अन्य लोगों के साथ देखा गया.

कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे. रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण जैसे साउथ के सेलेब्स को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या राम मंदिर में देखा गया.

प्रियंका गुरुवार को बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंचीं. एक दिन बाद निक भी मुंबई पहुंचे. प्रियंका मुंबई में कई कार्यक्रमों में भाग लेती रही हैं, जिसमें ईशा अंबानी की ओर से आयोजित होली पार्टी भी शामिल है.

हाल ही में, प्रियंका ऑस्कर-नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री टू किल ए टाइगर के लिए कार्यकारी निर्माता बनीं. फैंस प्रियंका को द ब्लफ में देखेंगे, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे. इसमें कार्ल अर्बन भी होंगे.
Read Also- बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं मीरा, देखें वेडिंग फोटोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










