Prem Sagar Death: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन,’रामायण’ के राम-लक्ष्मण की आंखे नम

बाएं में प्रेम सागर, दाएं में अरुण गोविल और सुनील लहरी Image Source: Instagram
Prem Sagar Death: रामानंद सागर के बेटे और डायरेक्टर प्रेम सागर का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस दुखद मौके पर अरुण गोविल और सुनील लहरी समेत टीवी इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि दी.
Prem Sagar Death: 1987 में ‘रामायण’ बनाने वाले डायरेक्टर और टीवी प्रोड्यूसर रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाने वाले उनके बेटे और डायरेक्टर प्रेम सागर का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सूत्रों के अनुसार, प्रेम सागर कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन उसी सुबह उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया.
अब इस दुखद घड़ी में ‘रामायण’ के राम और लक्ष्मण ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
अरुण गोविल ने जताया शोक
रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुँचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि… pic.twitter.com/V63WkBKLst
— Arun Govil (@arungovil12) August 31, 2025
रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर प्रेम सागर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “’रामायण’ टीवी सीरियल का स्वरूप देकर जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा और शिक्षाओं को पहुँचाने वाले स्व. रामानंद सागर जी के सुपुत्र और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.”
सुनील लहरी ने भी किया याद
Absolutely shocking news we lost Prem Sagar Ji son of Ramanand Sagar ji of Ramayan Om Shanti 🙏😥 pic.twitter.com/jO7s7wShOW
— Sunil lahri (@LahriSunil) August 31, 2025
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी प्रेम सागर को याद करते हुए लिखा, “ये दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है. रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर जी स्वर्ग सिधार गए हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










