Pawandeep Rajan का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट आया सामने, ‘मेरा साया’ गाते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Pawandeep Rajan First Instagram Post After Accident

Pawandeep Rajan का एक गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह ‘मेरा साया’ गाते दिख रहे हैं. अस्पताल की बिस्तर पर बैठे उन्हें सुर छोड़ते देख फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

विज्ञापन

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन इन दिनों कार दुर्घटना में हुए गंभीर हादसे के बाद सुर्खियों में हैं. इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा. हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है. पिछले दिनों उनके एक फैन ने अस्पताल से उनकी गाते हुए वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह ‘जो मांगी थी दुआ’ गाने पर सुर छेड़ते नजर आ रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है. बता दें यह हादसे के बाद उनका पहला पोस्ट है. वीडियो में सिंगर अस्पताल के बिस्तर पर बैठे 1966 में आई फिल्म ‘मेरा साया’ का मशहूर गाना ‘मेरा साया साथ होगा’ गा रहे हैं.

विज्ञापन

अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भगवान आपका भला करे पवनदीप,” जबकि एक्टर सई एम मांजरेकर ने लिखा, “वाह पवन!! भगवान आपको हमेशा सुरक्षित रखें, यह खूबसूरत है… आपको ढेर सारा प्यार और शक्ति मिले.”

यह भी पढ़े: Cannes 2025 में 4.5 लाख का तोते वाला पर्स लेकर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, ट्रोलर्स ने कहा- चिड़ियाघर में डाल…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola