Cannes 2025 में 4.5 लाख का तोते वाला पर्स लेकर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, ट्रोलर्स ने कहा- चिड़ियाघर में डाल…

Urvashi Rautela 70 lakh rupees bag stolen
Cannes 2025 की शुरुआत के साथ ही रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला का लुक सुर्खियों में छा गया है. 4.5 लाख रुपये के तोते अले पर्स के साथ इंटरनेट पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है.
Cannes Film Festival 2025 का आगाज हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी स्टार्स अपने ग्लैमर और फैशन से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रहे हैं. इस बीच पहले दिन जिस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा, वह उर्वशी रौतेला हैं जो हटके अंदाज में नजर आईं. यहां एक्ट्रेस ने एक स्ट्रैपलेस कलरफुल आउटफिट पहन रखी थी, जिसके साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स और मैचिंग टियारा कैरी किया. उनके हाथ में एक तोते की डिजाइन वाला पर्स था, जिसकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है. अब यह पर्स लोगों की नजरों में तुरंत आ गया और इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बन गया.
‘इसे चिड़ियाघर में डाल दो’
उर्वशी का यह रेड कार्पेट लुक कर्ली हेयर, हैवी आई मेकअप और लाइट लिपशेड के साथ पूरा किया गया था. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस लुक को लेकर बंटे नजर आए. कई लोगों ने इसे मेट गाला थीम जैसा बताया, जबकि एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “इसे चिड़ियाघर में डाल दो.” वहीं, दूसरे यूजर ने इसे “सर्जरी की दुकान” और “जादूगरनी” तक कह डाला. साथ ही कुछ यूजर्स ने कहा कि फ्यूचर बताने गई है तोता लेकर. अब उनके लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ऐसी ही अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
उर्वशी रौतेला वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी हाल ही में फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने Dabidi Dibidi को लेकर चर्चा में थीं. इसमें एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार नंदमुरि बालाकृष्णा के साथ दिखी थीं. इसके अलावा वह ‘जाट’ फिल्म में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं और अब आने वाली फिल्मों ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर2’ में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










