Sitaare Zameen Par Trailer X Review: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' हिट या फ्लॉप? ट्रेलर पर फैंस का फाड़ू रिएक्शन

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :14 May 2025 8:19 AM
विज्ञापन
Sitaare Zameen Par Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Trailer X Review: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स के धांसू रिएक्शन की बाढ़ आ गई है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Trailer X Review: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर के करियर की पहली सीक्वल साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसमें इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त एक्टिंग का पावरफुल कॉम्बो देखने को मिल रहा है. हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के बाद हिट होगी या फ्लॉप? अब इसपर पब्लिक ने एक्स प्लेटफार्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज

पहले भाग तारे जमीन पर (2007) के मुकाबले ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान का एक अलग रूप देखने को मिलने वाला है, जो एक चिड़चिड़ा बास्केटबॉल कोच है. उसे एक सजा के तौर पर 10 दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल के लिए ट्रेन करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. हालांकि, शुरुआत में तो वह उन बच्चों को ठीक से डील नहीं करता है, लेकिन बाद में बॉस्केटबॉल कंपीटीशन के लिए वह पुरे दिल से उन बच्चों को ट्रेन करता है.

कब रिलीज होगी सितारे जमीन पर?

आमिर खान पिछली बार करीना कपूर के साथ साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखे थे, जो बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. अब इस फिल्म के साथ वह 3 साल बाद अपना कमबैक करने वाले हैं, जिसमें एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं, इनके अलावा अरूश दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा, वेदांत शर्मा, नमन मिश्रा, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर, आयुष भंसाली, डॉली अहलूवालिया, गुरपाल सिंह और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन

आमिर खान की फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं वास्तव में चाहता हूं कि #SitaareZameenPar 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करे. अब समय आ गया है कि एक कोमल दिल से बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस की बाधा को तोड़े और हमें अंतहीन एक्शन थकान से राहत दे. इस चीज को प्राप्त करने के लिए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ #AamirKhan से बेहतर और कौन हो सकता है? एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कुछ कहानियां आत्मा को स्क्रीन से पहले छू लेती हैं. सितारे जमीन पर उन दुर्लभ रत्नों में से एक लगती है, हर पल को महसूस करने का इंतजार नहीं कर सकता! #SitareZameenPar.’

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Day 13: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई हिट, रेड ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola