Raid 2 Box Office Day 13: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, रेड ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़

Raid 2 Lifetime Box Office Collection
Raid 2 Box Office Day 13: अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 1 मई को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. दर्शकों को अमय पटनायक की थ्रिलर खूब पसंद आ रही है. आइये जानते हैं 13वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.
Raid 2 Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. यही वजह है कि जाट, केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स और सिकंदर को पीछे छोड़ते हुए एक्शन थ्रिलर ने 100 करोड़ का आंकड़ा 7 दिनों के भीतर ही पार कर लिया. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित, फिल्म में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं. वहीं रितेश देशमुख विलेन के रोल में हैं. आइये जानते हैं 13वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.
13वें दिन रेड 2 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk के मुताबिक अजय देवगन की रेड 2 ने 13वें दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 1.54 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 127.14 करोड़ हो गया. मूवी ने पहले वीकेंड पर 95.75 करोड़ की कमाई की थी.
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 13: 1.54 करोड़
Raid 2 Total Collection- 127.14 करोड़
रेड 2, अजय देवगन की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
रेड 2 अजय देवगन की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने ‘गोलमाल 3’ और ‘सन ऑफ सरदार’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि इस वीकेंड हिंदी में कोई बड़ी रिलीज नहीं हो रही है, इससे मूवी को बड़ा फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










