'शहरिया' लेकर आ रहे पवन सिंह, नए अंदाज में मचाएंगे तहलका

Updated at : 31 Mar 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh Shahariya Song bhojpuri album poster south debut touch buddy song

पवन सिंह के नए एल्बम का पोस्टर

Pawan Singh Shahariya Song: पवन सिंह जल्द ही ‘शहरिया’ नाम से नया भोजपुरी एल्बम लेकर आ रहे हैं. एल्बम का पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर सामने आते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया है. हाल ही में पवन सिंह ने साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया है. पढ़ें उनके नए एल्बम शहरिया के बारे में…

विज्ञापन

Pawan Singh Shahariya Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. उनकी आवाज का जादू अब सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी गूंजने लगा है. इसी बीच उन्होंने अपने फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज तैयार कर लिया है. दरअसल, पवन सिंह जल्द ही अपना नया भोजपुरी म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ लेकर आ रहे हैं. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

दमदार लुक में दिखे पावर स्टार पवन सिंह

इस एल्बम में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह भी नजर आ रही हैं. दोनों का लुक पोस्टर में काफी स्टाइलिश और आकर्षक दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाना भी धमाकेदार होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, ‘शहरिया’ का वीडियो ‘एस मनोरंजन’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस इसके इंतजार में जुट गए हैं और इसे बड़ा हिट मान रहे हैं.

पवन सिंह ने टच बडी से किया सिंगिंग डेब्यू

वहीं, पवन सिंह इन दिनों साउथ सिनेमा में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने हाल ही में डकैत: एक प्रेम कथा के गाने ‘टच बडी’ से साउथ में सिंगिंग डेब्यू किया है. इस गाने में उनके साथ जोनिता गांधी की आवाज भी सुनने को मिली है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. अब एक तरफ उनका साउथ डेब्यू चर्चा में है, तो दूसरी तरफ ‘शहरिया’ एल्बम को लेकर भी माहौल गरम है. ऐसे में साफ है कि पवन सिंह का स्टारडम तेजी से पैन इंडिया लेवल पर बढ़ता जा रहा है.

यह भी पढे़ं: बिना शादी मां बनने जा रहीं पूनम पांडे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola