Nayak: मिस्टर इंडिया नहीं बल्कि बॉलीवुड का ये हैंडसम हंक बनता एक दिन का CM, इस वजह से नहीं बनी बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2024 9:00 AM
naayak 2
Nayak: नायक फिल्म तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. फिल्म में जब अनिल कपूर एक दिन के सीएम बने थे, तो उनकी एक्टिंग को सभी ने खूब पसंद किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एस शंकर की फिल्म के लिए अनिल नहीं बल्कि कोई और एक्टर पहली पसंद था. अगर नहीं तो आइये जानते हैं. फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी में एक पत्रकार शामिल था, जो राज्य के मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान, एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने की चुनौती स्वीकार करता है.
Nayak: फिल्ममेकर शंकर ज्यादातर तमिल इंडस्ट्री में काम करते हैं, लेकिन अब उन्होंने बाकी भाषाओं में भी फिल्में बनाना शुरू कर दिया है. हाल ही में, उन्होंने राम चरण के साथ तेलुगु फिल्म ‘गेम चेंजर’ का निर्देशन किया, जो जल्द ही थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. उनकी हिंदी रिलीजों में सबसे पॉपुलर फिल्म ‘नायक: द रियल हीरो’ है, जिसमें अनिल कपूर नजर आए थे. ‘नायक: द रियल हीरो’ एक तमिल फिल्म ‘मुद्हलवन’ की रीमेक है, जिसका निर्देशन शंकर ने खुद किया था. बाद में, उन्होंने इसे हिंदी में भी बनाने का फैसला किया.
नायक के लिए शाहरुख नहीं बल्कि अनिल कपूर थे पहली पसंद
हालांकि, सभी को यह नहीं पता कि अनिल कपूर फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. शंकर ने ‘नायक’ के लिए सबसे पहले शाहरुख खान को साइन किया था. रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शाहरुख ने फिल्म साइन करने के लिए सिर्फ 1 रुपया लिया था और अपना इंटरेस्ट भी दिखाया था. लेकिन बाद में, जब शाहरुख़ खान ने मूल तमिल फिल्म ‘मुद्हलवन’ देखी, तब उन्होंने फिल्म पर काम करने के बारे में अपने विचार बदल लिए. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी, लेकिन उन्हें लगा कि 1 दिन का मुख्यमंत्री कॉन्सेप्ट नार्थ इण्डियन्स को शायद उतना पसंद नहीं आएगा. उन्हें मूवी की सक्सेस पर डाउट हुआ था.
स्क्रिप्ट बदलने की शाहरुख ने की थी मांग
एस शंकर ने आगे कहा, शाहरुख खान ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के लिए कहा था, लेकिन फिल्म प्रोडूसर ने कुछ भी बदलने से साफ मना कर दिया और फिल्म को तमिल जैसा ही रखना पसंद किया, इसलिए शाहरुख खान को प्रोजेक्ट से हटाया गया और उनकी जगह अनिल कपूर को फिल्म में ले लिया गया. फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी में एक पत्रकार शामिल था, जो राज्य के मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान, एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने की चुनौती स्वीकार करता है. वह कई फैसले लेता है, जो जनता के हित में होती है. ‘नायक‘ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. हालांकि लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार ‘द किंग’ में नजर आएंगे, जहां वह अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे.
रिपोर्ट- साहिल शर्मा
Read Also- Nayak से लेकर Peepli Live तक, जर्नलिज्म पर बेस्ड ये फिल्में आपको सोचने पर कर देगी मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










