Nayak 2: फिर CM बने दिखाई देंगे अनिल कपूर, उनका साथ देंगी रानी मुखर्जी, सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 May 2024 2:44 PM
naayak 2
Nayak 2: अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की नायक तो लगभग सभी ने देखी ही होगी, फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया. अब, 23 साल से अधिक समय बाद, राजनीतिक थ्रिलर का सीक्वल बनने जा रहा है. जी हां आपने सही पढ़ा. दीपक मुकुट ने इसे कंफर्म किया है.
Nayak 2: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक नायक- द रियल हीरो हर किसी ने एक न एक बार देखी ही होगी. इस मूवी में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म शिवाजी राव (अनिल कपूर) की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक न्यूज रिपोर्टर रहता है, हालांकि अपनी स्मार्टनेस से एक दिन मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच जाता है. अब, 23 साल बाद, कथित तौर पर नायक 2 पर काम चल रहा है. जी हां आपने सही पढ़ा. सीक्वल में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी फिर से दर्शकों को एंटरटेन कर सकते हैं.
नायक 2 पर चला रहा है काम
निर्माता दीपक मुकुट ने ‘नायक 2’ के निर्माण की पुष्टि की और खुलासा किया है कि टीम जल्द ही एक अनाउंसमेंट करेगी. कथित तौर पर अनिल कपूर और रानी मुखर्जी को अपनी भूमिकाओं को दोहराने के लिए स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, साथ ही अन्य अभिनेताओं को मुख्य किरदार निभाने के लिए लाया जा रहा है.
रानी मुखर्जी और अनिल कपूर के साथ बनेगी नायक 2
मुकुट ने मिड-डे को बताया, “हम सीक्वल की योजना बना रहे हैं, और मौजूदा कैरेक्टर के साथ कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं. मैंने बहुत समय पहले निर्माता एएम रत्नम से अधिकार खरीदे थे. हम अभी मुख्य किरदारों को ध्यान में रखते हुए और अन्य कलाकारों को भी शामिल करते हुए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जैसे ही स्क्रिप्टिंग पूरा हो जाएगा, हम आगे का रास्ता तय करेंगे. हमारे मन में कुछ निर्देशक हैं, लेकिन अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है.”
Also Read- No Entry 2 में बोनी कपूर ने नहीं किया भाई अनिल को कास्ट, दोनों के बीच बातचीत हुई बंद
Also Read-जब इस एक्टर के कॉल करने पर भड़क गए थे अनिल कपूर! गुस्से में कहा था- तेरी ऐसी की तैसी…
क्या हो सकती है फिल्म की कहानी
दीपक मुकुट ने यह भी बताया कि उन्होंने अनिल कपूर और रानी मुखर्जी के साथ प्रारंभिक चर्चा शुरू कर दी है, हालांकि वे शुरुआती चरण में हैं. सीक्वल में नए अभिनेताओं को शामिल करने के बारे में उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कैरेक्टर कैसे विकसित होते हैं और कौन से अभिनेता उनके लिए सबसे परफेक्ट फिट होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीक्वल में कहानी को वहीं से शुरू करने की तैयारी है, जहां से इसे खत्म किया गया था, जिसमें शिवाजी और उनके परिवार के सत्ता में रहते हैं.
नायक के बारे में अधिक जानकारी
नायक, 1999 की तमिल भाषा की फिल्म मुधलवन की रीमेक थी. अनिल कपूर के साथ, कलाकारों में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर शामिल थे. 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से खूब प्यार मिला था. यह साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक बनकर उभरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










