Madgaon Express OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मडगांव एक्सप्रेस, तीन दोस्तों की कहानी आपको खूब करेगी एंटरटेन

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 May 2024 12:47 PM

विज्ञापन

Madgaon Express

दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, तो ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म मडगांव एक्सप्रेस 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कुणाल खेमू की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म है और इसे दर्शकों ने खूब सराहा. कई सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ की. मूवी में नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम ने भी अहम किरदार निभाया हैं. अगर आपने इसे अभी तक सिनेमाघरों में नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. इसे लेकर डिटेल्स सामने आई है.


इस ओटीटी पर रिलीज हुई मडगांव एक्सप्रेस
मडगांव एक्सप्रेस का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है. फिल्म 17 मई यान आज से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया. इस पोस्टर पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली. एक यूजर ने लिखा, ढेर सारे मनोरंजक रोलर कोस्टर से भरी सबसे बेहतरीन दोस्ती वाली फिल्म में से एक. एक यूजर ने लिखा, फुल एंटरटेनमेंट मूवी जरूर देखें.

Madgaon Express Movie Review: मडगांव एक्सप्रेस के हंसी और ठहाकों की सुपरफास्ट ट्रैक पर खूब दौड़े हैं दिव्येंदु और प्रतीक गांधी

कभी मैकेनिक थे यूट्यूबर अरमान मलिक, आज हैं 200 करोड़ के मालिक, बोले- मेरे पास 10 फ्लैट है और…


जानें मडगांव एक्सप्रेस की कहानी
गौरतलब है कि मडगांव एक्सप्रेस तीन दोस्तों डोडो, पिंकू और आयुष की कहानी है, जो हमेशा से गोवा जाने का सपना देखते थे, लेकिन ये नहीं हो पाता. कुछ सालों बाद उनका गोवा जाने का सपना पूरा होता है, लेकिन इस दौरान उनके साथ बहुत कुछ होता है. उनका बैग चोरी हो जाता है और उनके पास दूसरा बैग आ जाता है, जिसमें ड्रग, बंदूक, पैसे और एक कमरे का चाभी होता है. जिसके बाद उनके पीछे पुलिस, ड्रग्स लॉर्ड्स और गैंगस्टर्स पीछे पड़ जाते हैं. इस दौरान तीनों एक के बाद एक नयी प्रॉब्लम में फंस जाते हैं. मूवी काफी फनी है.

यूट्यूबर Armaan Malik से शादी करने पर पायल को मिली थी ये सजा! सालों बाद हुआ खुलासा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola