कभी मैकेनिक थे यूट्यूबर अरमान मलिक, आज हैं 200 करोड़ के मालिक, बोले- मेरे पास 10 फ्लैट है और…

Armaan Malik
पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अरमान अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बीच उन्होंने अपनी नेट वर्थ का खुलासा किया है.
पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनके यूटयूब वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं और उनपर लाखों लाइक्स आते हैं. अरमान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दो शादी की है- पायल और कृतिका के साथ. तीनों एक ही घर में खुशी-खुशी रहते हैं. इस बीच एक इंटरव्यू में अरमान ने अपनी नेट वर्थ को लेकर बात की.
अरमान मलिक ने अपने संघर्ष को किया याद
यूट्यूबर अरमान मलिक अपने व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी डे-टू-डे लाइफ के बारे में बताते हैं. हाल ही में सिद्धार्थ कानन संग बातचीत में अरमान ने अपने संघर्ष को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे वो आठवीं क्लास में दो बार फेल हो गए थे. हालांकि उन्होंने मुश्किलों का सामना किया और सारी बाधाएं पार की. मैकेनिक बनने के दौरान उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों झेली. हालांकि उनकी मां कहती थी अगर उन्होंने पढ़ाई नहीं कि तो उनकी शादी नहीं होगी.
यूट्यूबर Armaan Malik से शादी करने पर पायल को मिली थी ये सजा! सालों बाद हुआ खुलासा
कितनी है अरमान मलिक की नेट वर्थ
अरमान मलिक से जब उनकी नेट वर्थ पूछी गई तो, उन्होंने अनुमान लगाया कि ये 100-200 करोड़ रुपये के बीच है. अरमान ने कहा उनके पास 10 फ्लैट है, जिनमें से चार में उनकी दोनों पत्नियां और चार बच्चे रहते हैं. जबकि छह फ्लैट में उनकी टीम और स्टाफ मेंबर्स रहते हैं. यूट्यूबर के पास स्टूडियो, छह एडिटर, दो ड्राइवर, चार पीएसयू और नौ मेड वाली टीम है. गौरतलब है कि अरमान ने 2011 में पायल से शादी की और उनका एक बेटा चिरायु मलिक भी है. साल 2018 में अरमान ने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी की. तीनों एक ही घर में बिना किसी दिक्कत के रहते हैं. अरमान अब चार बच्चों के पिता है, जिनके नाम चिरायु, तुबा, अयान और जैद है.
Bigg Boss 17: पायल-कृतिका की एक गलती की वजह से Armaan Malik नहीं जाएंगे बिग बॉस में, जानें वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










