Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर को यादकर भावुक हुई नीतू कपूर और रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभनेता ऋषि कपूर की आज दूसरी पुण्यतिथि है. इस मौके पर नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर सहनी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के दिग्गज अभनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भले ही इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन उनके फिल्मों में शानदार योगदान की वजह से वह फैंस को दिलों में हमेशा जिंदा हैं. कैंसर से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद 2020 में आज ही के दिन ऋषि कपूर का निधन हुआ था. उनके अचानक हुए निधन से सब टूट गए थे. आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है, ऐसे में इस मौके पर उनकी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
नीतू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और ‘पार्टनर खोने’ की बात कही. उन्होंने लिखा, “आज दो साल हो गए हैं जब ऋषि जी ने हमें छोड़ दिया… 45 साल के साथी को खोना मुश्किल और दर्दनाक था, उस समय मेरे दिल को ठीक करने का एकमात्र तरीका खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखना था.. फिल्म और टेलीविजन ने मुझे इसे हासिल करने में मदद की. ऋषिजी हमेशा याद किए जाएंगे और सबके दिलों में हमेशा रहेंगे.”
https://www.instagram.com/p/Cc9erzTImEG/
रिद्धिमा ने भी अपने पापा की याद में एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर की है. इस फोटो में ऋषि कपूर बेटी रिद्धिमा को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. दोनों की इन फोटोज पर फैंस का दिल आ रहा है. रिद्धिमा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘पापा’
https://www.instagram.com/p/Cc9ek89o5UA/
नीतू वर्तमान में डांस रियलिटी शो, डांस दीवाने जूनियर्स में जज हैं. इस मंच पर उन्हें ऋषि जी को यादकर रोते हुए देखा गया था. एक कंटेस्टेंट की दादी ने जब ऋषि कपूर के बारे में कुछ कहा, तो नीतू के आंखो में आंसू आ गया और वो रोने लगी. उन्हें देखकर सभी इमोशनल हो गए. महिला ने कहा कि उनके पति ऋषि से 1974 में मिले थे और अभिनेता ने हमेशा उनके पति का साथ दिया. जैसे ही उन्होंने उनकी याद में लंबी जुदाई गाना गाया, नीतू भावुक हो गईं और अपने आंसुओं से लड़ती नजर आईं.
नीतू ने इसके बाद बताया कि कैसे इतने सारे लोग स्टोरीज शेयर करते है, जिससे उनको हमेशा उनके करीब होने का एहसास रहता है. वह कहती है कि, ”ऋषि जी मेरे साथ नहीं है, लेकिन रोजाना मैं किसी न किसी से मिलती हूं, जो उनकी याद दिला देते हैं. सभी के पास ऋषि कपूर के बारे कोई न कोई स्टोरी होती है, जिससे कहीं न कहीं वो मुझसे जुड़े हुए हैं”.
ऋषि और नीतू के बेटे रणबीर कपूर ने हाल ही में इसी महीने गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी कर उनकी आखिरी इच्छा पूरी की. नीतू ने अपनी शादी के फंक्शन के दौरान रणबीर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह कपूर साहब को समर्पित है, आपकी इच्छा पूरी हुई.” उन्होंने दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर साझा करते हुए रणबीर को “छोटे कपूर साहब” भी कहा.
Also Read: Neetu Kapoor डांस दीवाने जूनियर्स के मंच पर हुई इमोशनल, कहा- रोज उनकी याद में दिन काटना…
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू बच्चों के डांस पर आधारित रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में जज के रूप में पर्दे पर वापसी कर रही हैं. आगामी एपिसोड में ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके अलावा नीतू जल्द ही लगभग एक दशक में पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी. वह ‘जग जुग जीयो’ में अभिनय कर रही है, जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी हैं. नीतू आखिरी बार 2013 की फिल्म बेशरम में पर्दे पर आई थीं, जहां उन्होंने ऋषि और रणबीर के साथ सह-अभिनय किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




