नयनतारा ने शादी के 4 महीने बाद ही दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, रखा ये नाम, देखें PHOTOS

Nayanthara-Vignesh Shivan become parents of twins: साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने शादी के चार महीने बाद ही फैंस को खुशखबरी सुना दी है. एक्ट्रेस ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. कपल ने बच्चों के साथ एक क्यूट सी फोटो भी शेयर की है.
Nayanthara-Vignesh Shivan become parents of twins: साउथ सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने इसी साल बड़े धूमधाम से एक दूसरे संग शादी रचाई थी. दोनों कपल ने 9 जून 2022 को एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. अब कपल ने शादी के चार महीने बाद ही खुशखबरी सुनाई है. जी हां आपने सही सुना. नयनतारा ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ दोनों नवजात बच्चों के पैरों को चूमते हुए 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कपल ने सरोगेसी या गोद लेने के जरिए बच्चों का स्वागत किया. विग्नेश ने अपने बच्चों की खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ”नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं…हमें जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है … हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, सभी अच्छी अभिव्यक्तियों के साथ मिलकर, 2gehr आया है. हमारे लिए 2 धन्य बच्चों का रूप …. हमारे उइर और उलगम के लिए आप सभी के आशीर्वाद की आवश्यकता है.” तमिल में उइर का मतलब आत्मा होता है, जबकि उलगम का मतलब दुनिया होता है.
विग्नेश की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत-बहुत बधाई आप दोनों को. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों बच्चों से दो बच्चों के पेरेंट्स बन गए. इस बीच, कई सेलेब्स ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं. जबकि विक्की कौशल और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने विग्नेश की पोस्ट पर डबल-टैप किया, काजल अग्रवाल ने टिप्पणी की, ”बहुत बधाई नयन और विकी !! मूल क्लब में आपका स्वागत है – निश्चित रूप से जीवन का सबसे अच्छा चरण उयिर और उलगम को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.” निर्देशक एटली ने कहा, “बधाई हो जानेमन”.
Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: कुछ ऐसी थी अमिताभ बच्चन-जया की लवस्टोरी, पहली नजर में दोनों को हो गया था प्यार
नयनतारा ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ग्रैंड शेरेटन रिजॉर्ट में विग्नेश शिवन से शादी की. बच्चों की खुशखबरी उनकी शादी के ठीक चार महीने बाद आई है. जवान में नयनतारा शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी. उनकी पाइपलाइन में दलकर सलमान के साथ एक फिल्म भी है. चिरंजीवी के साथ उनकी फिल्म गॉडफादर बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










