Amitabh Bachchan Birthday: कुछ ऐसी थी अमिताभ बच्चन-जया की लवस्टोरी, पहली नजर में दोनों को हो गया था प्यार

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Oct 2022 7:33 AM

विज्ञापन

#80saalbemisaalbachchan बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बिग बी और जया बच्चन की जादुई लवस्टोरी के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

#80saalbemisaalbachchan कहते है न हर सफल इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है. ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ है. जबसे जया बच्चन उनके लाइफ में आई है, तबसे उनकी किस्मत का ताला चमक गया और वह सदी के महानायक बन गए.

undefined

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो गए. महानायक ने अपनी काबिलियत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है. लेकिन क्या आपको पता है कि जया बच्चन को पहली नजर में बिग बी से प्यार हो गया था. वह ‘एक नजर’ की शूटिंग के दौरान उनके प्यार में पड़ गईं.

undefined

अमिताभ के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में याद करते हुए, जया ने कहा था, “मुझे उनसे ‘गुड्डी’ के सेट पर मिलवाया गया था. मैं उनसे काफी प्रभावित थी, क्योंकि वह हरिवंशराय बच्चन के बेटे थे. हालांकि, हमारे शहंशाह को एक मैगजीन कवर पर जया को देखकर प्यार हो गया और उन्हें विश्वास था कि वह वही हैं. उन्हें उनके व्यक्तित्व से प्यार हो गया था.

undefined

दोनों के मन में एक दूसरे के लिए काफी प्यार था. बार-बार मिलना, एक साथ घूमने का सिलसिला शुरू हो गया. इसके बाद जंजीर फिल्म की सफलता के बाद दोनों एक साथ लंदन छुट्टियां मनाने जाना चाहते थे. हालांकि तब बिग बी के पिता ने ये साफ कर दिया कि विदेश जाना है तो पहले शादी करो, फिर चले जाना.

undefined

पिता की ये बात अमिताभ बच्चन ने तुरंत मान ली और दोनों ने 1973 में एक दूसरे संग शादी कर लिया. धीरे-धीरे ये रिश्ता काफी मजबूत हो गया. आज भी ये दोनों कपल अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताते हैं.

undefined

जया और अमिताभ बच्चन ने एक साथ ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘मिली’, ‘शोले’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन दोनों की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट रही है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola