The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा के साथ नवाजुद्दीन ने की मस्ती, बोले- गरीब आदमी का रोमांस बर्दाशत... VIDEO वायरल

The Kapil Sharma Show : फेमस टीवी शो द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) शो में इस हफ्ते नवाजुद्दीन सिद्दीकी आने वाले हैं. शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपिल नवाजुद्दीन के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे है. वहीं, कॉमेडी किंग एक्टर से कुछ ऐसे सवाल करते है, जिसे सुन सब हंसने लगते है. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
The Kapil Sharma Show : फेमस टीवी शो द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) शो में इस हफ्ते नवाजुद्दीन सिद्दीकी आने वाले हैं. शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपिल नवाजुद्दीन के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे है. वहीं, कॉमेडी किंग एक्टर से कुछ ऐसे सवाल करते है, जिसे सुन सब हंसने लगते है. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कपिल और नवाजुद्दीन हंसी-मजाक करते नजर आ रहे है. कपिल कहते है, मैंने आपको बोला था कि आपको स्टार की तरह एंट्री देनी है पर आप तो चुपचाप चले आए. कपिल के सवाल पर नवाजुद्दीन कहते हैं, सलमान भाई बाइक पर आते हैं, अक्षय कुमार लटककर आते हैं, मुझे तो चप्पल उतारकर आने को कहा.
https://www.instagram.com/p/CISidNGHS-W/
प्रोमो में कपिल एक्टर से पूछते है, आप सिर्फ अब रोमांटिक मूवीज कर रहे है. इस पर नवाजुद्दीन कहते है, मूवीज करना शुरू ही किया था कि कोरोना आ गया. जिसके बाद कपिल कहते है गरीब आदमी का रोमांस बर्दाशत नहीं होता भगवान को. ये सुनकर सब हंसने लगते है.
वहीं, कपिल नवाजुद्दीन से पूछते हैं- ‘क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आपने किसी फिल्म में कोई रोल किया हो और आप अपने दोस्तों को फिल्म दिखाने लेकर गए हों. और फिल्म में से आपका रोल ही कट कर दिया गया हो’. इस पर नवाजुद्दीन ने बताते है कि, ‘मैंने ‘हे राम’ की थी. फिल्म के लिए मैं बहुत उत्साहित था. मैं अपने पांच-छह दोस्तों को लेकर गया. फिल्म का प्रीमियर शुरू होने ही वाला था और उस फिल्म में से मेरा रोल कट कर दिया गया था’.
वहीं, अगले हफ्ते सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत अपनी शादी के बाद द कपिल शर्मा शो में आने वाले हैं. शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा कहते हैं, “रिबन तो सालियां कटवाती हैं.” तभी कपिल शर्मा की बात का जवाब देते हुए चंदू कहते हैं, “तो साले क्या पजामे का नाड़ा कटवा लें फिर?” चंदू यानी चंदन प्रभाकर की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




